लाइव टीवी

Varanasi Play Ground Development: वाराणसी के प्रत्येक वार्ड में बनाया जाएगा खेल मैदान, नगर निगम का सर्वे शुरू

Updated Jun 11, 2022 | 12:55 IST

Varanasi Play Ground Development: अब वाराणसी में बच्चों को खेलने में परेशानी नहीं होगी। उन्हें अपने-अपने क्षेत्र में ही खेल का मैदान मिल जाएगा। इसको लेकर नगर निगम ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। खेल मैदान चिह्नित करने के लिए सर्वे का काम शुरू हो चुका है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
वाराणसी में बच्चों को अब अपने ही वार्ड में मिलेगा खेल मैदान
मुख्य बातें
  • नगर निगम का राजस्व विभाग कर रहा सर्वे
  • सात जगहों को किया गया चिह्नित, बनाई जा रही सूची
  • खेल मैदान में ओपन जिम, पाथ-वे और लाइटिंग रहेगी

Varanasi Play Ground Development: खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार योजनाएं ला रही है। तरह-तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है। ताकि हर क्षेत्र की प्रतिभा सामने आए। इसी दिशा में अब वाराणसी नगर निगम ने एक बड़ी पहल की है। वाराणसी नगर निगम द्वारा निर्णय लिया गया है कि अब हर वार्ड में खेल मैदान होगा। 

इससे स्थानीय बच्चों को दूसरे क्षेत्र में जाकर खेलने की जहमत नहीं उठानी पड़ेगी। हर वार्ड का बच्चा अपने वार्ड के खेल मैदान में खेलेगा। शहर की बनावट को देखकर निश्चित रूप से प्रत्येक वार्ड में मैदान की तलाश कठिन है, लेकिन इसके लिए निगम द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। 

शहर के सघन इलाके चिंता का सबब

खेल मैदान के लिए सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी राजस्व विभाग अमित शुक्ला के नेतृत्व में टीम सर्वे कर रही है। फिलहाल सात जगह चिह्नित की गई हैं। इनकी सूची बनाई जा रही है। खेल मैदान के लिए शहरी हुए गांवों को भी योजना में शामिल किया गया है। अमित शुक्ला का कहना है कि शहरी हुए गांवों में खेल मैदान की खोज कठिन काम नहीं है, लेकिन शहर के सघन क्षेत्र चिंता का सबब बने हुए हैं। 

मैदान में हरियाली का रखा जाएगा ख्याल

सभी वार्ड के खेल मैदान में ओपन जिम, पाथ-वे, लाइटिंग आदि की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। इसके अतिरिक्त हरियाली का भी ख्याल रखा जाएगा। नगर निगम द्वारा तालाबों की तलाश की जा रही है। इसके तहत अब तक 120 नए तालाब मिले हैं। यह तालाब शहरी हुए गांवों में हैं। कुछ तालाब ऐसे हैं, जो पुराने शहर में हैं और कब्जे की वजह से घट रहे हैं। इन तालाबों का जीर्णोद्धार कर सौंदर्यीकरण किया जाना है। किनारे घाट, सीढ़ियां एवं पाथ-वे बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्ति वाकिंग ट्रैक, व्यायाम के लिए अलग-अलग सर्किल, क्रिकेट पिच बनाने के लिए बोल्डर, क्रिकेट प्रैक्टिस के लिए नेट आदि की व्यवस्था रहेगी। 

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।