लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Varanasi Samachar
  • PM Modi saw Ganga Aarti Kashi illuminated by millions of lamps fireworks and laser show tied the knot see photos

Varanasi:प्रधानमंत्री मोदी ने देखी 'गंगा आरती', लाखों दीपों से रोशन हुई काशी, आतिशबाजी और लेजर शो ने बांध दिया समां, देखें तस्वीरें

Updated Dec 13, 2021 | 23:53 IST |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार की शाम क्रूज पर उत्तर प्रदेश और भारतीय जनता पार्टी शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भव्य गंगा 'आरती' देखी।

Loading ...
1/ 7
तस्वीर साभार: Twitter


प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'काशी की गंगा आरती हमेशा अंतर्मन को नयी ऊर्जा से भर देती है। आज काशी का बड़ा सपना पूरा होने के बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुआ और मां गंगा को उनकी कृपा के लिए नमन किया। नमामि गंगे तव पाद पंकजम्।'
 

2/ 7
तस्वीर साभार: Twitter

धर्म की नगरी काशी में सोमवार सुबह से ही आस्था का उत्सव चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी नाव पर बैठकर दशाश्वमेध घाट पहुंचे और गंगा आरती देखी।मोदी ने गंगा आरती के बाद घाट पर ही लेजर शो का भी आनंद लिया। गंगा के दोनों किनारों को लाइटिंग से सजाया गया है। घाटों को दीयों से रोशन किया गया है। नावों पर लाइटिंग की गई है। गंगा किनारे की इमारतों पर भी विशेष लाइटिंग की गई है।

3/ 7
तस्वीर साभार: Twitter


मोदी ने लगभग एक घंटे की क्रूज की सवारी के दौरान 'आरती' के हिस्से के रूप में बाद में 'लाइट एंड साउंड' शो को भी देखा।
 

5/ 7
तस्वीर साभार: Twitter


प्रधानमंत्री और आरती को देखने के लिए विभिन्न घाटों पर हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। क्रूज जब दश्वामेध घाट पर रुका तो लोगों ने 'हर हर महादेव' का जयघोष किया। पुरोहितों के मंत्रोच्चारण, घंटियों की आवाज और शंखनाद से पूरा माहौल आध्यात्मिक था।

6/ 7
तस्वीर साभार: Twitter

प्रधानमंत्री के साथ क्रूज पर सवार होने वालों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल थे। क्रूज पर 12 मुख्यमंत्रियों के अलावा, भाजपा शासित राज्यों के तीन उपमुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्य सवार थे।

7/ 7
तस्वीर साभार: Twitter


प्रधानमंत्री मोदी गंगा नदी के किनारे होने वाली आरती को देखने के लिए संत रविदास घाट से स्वामी विवेकानंद क्रूज (जहाज) पर सवार हुए। इस मौके पर घाटों पर हजारों दीपक जगमगा रहे थे।

Chandrayaan 3

Varanasi News in Hindi (वाराणसी समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।