लाइव टीवी

Hidden Treasure: 10 साल से खजाने की नीचे रह रहा था ये कपल, ऐसे मिल गए 2.3 करोड़ सोने के सिक्के

Updated Sep 02, 2022 | 23:08 IST

Hidden Treasure: ब्रिटेन के इस कपल को यह खजाना तब हाथ लगा जब उन्होंने किचेन के फर्श को हटाया। तभी उन्हें एक कप मिला, जिसमें ये सिक्के रखे हुए थे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
ब्रिटेन के कपल को मिला खजाना
मुख्य बातें
  • किचेन की मरम्मत के दौरान मिला खजाना
  • अब सोने के सिक्कों की हो रही है नीलामी की तैयारी
  • सिक्कों की कीमत है 2.3 करोड़

Hidden Treasure: ब्रिटेन के एक कपल को ऐसा जैकपॉट लगा है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। कपल को अपने ही घर की मरम्मत के दौरान करोड़ों के सोने के सिक्के मिले हैं। कपल को 264 सोने के सिक्के मिले हैं। 

यूके के द टाइम्स के अनुसार, कपल को किचन के फर्श के नीचे 264 सोने के सिक्कों का एक अविश्वसनीय भंडार मिला है। यह कपल नॉर्थ यॉर्कशायर में रहता है। इन प्राचीन सिक्कों की कीमत 250,000 पाउंड यानि कि 2.3 करोड़ रुपये है। यह कपल 10 साल से इसी घर में रह रहा था।

अब कपल इस खजाने को स्पिंक एंड सन के जरिए नीलामी में बेचने की तैयारी कर रहा है। बताया जाता है कि सोने के सिक्कों का यह भंडार 400 साल से अधिक पुराना है। द टाइम्स ने स्पिंक एंड सन के ग्रेगरी एडमंड के हवाले से कहा- "यह देखना रोमांचक है कि खुले बाजार में उनकी कीमत क्या है।" 

कपल को यह सिक्का तब मिला जब रसोई घर के फर्श को उन्होंने मरम्मत के दौरान हटाया। सिक्के एक मेटल के अंदर पाए गए जो कंक्रीट से सिर्फ छह इंच नीचे दबे थे। कपल ने शुरू में सोचा कि उन्होंने एक बिजली के केबल पर हिट किया है, लेकिन जब उन्होंने फर्श को उठाया, तो उन्हें एक कप में सिक्कों का ढेर मिला। कप कोक के बोतल के आकार के बराबर था।

जब कपल ने इसे निकाला तो उन्हें पता चला कि ये सिक्के 1610 से 1727 ईसवी के हैं। तब यह किसी रईस की संपत्ति रही थी। जो इनके मकान के नीचे दबा दी गई थी। इस अचानक मिले धन से कपल करोड़पति हो गया है।

ये भी पढ़ें- Europe Drought: यूरोप में पड़ा ऐसा सूखा कि नदियां उगलने लगी 'खजाना', मिला डूबा हुआ जर्मन पोत और बेशकीमती पत्थर