लाइव टीवी

Covid के नए खतरनाक वैरिएंट ने उड़ायी ब्रिटेन की नींद, 6 अफ्रीकी देशों से विमान सेवा की रद्द

Updated Nov 26, 2021 | 09:25 IST

New Covid strain: दक्षिण अफ्रीका में कोरोना नए वैरिएंट मिलने के बाद कई देशों मं हडकंप मचा हुआ है। यह वैरिएंट डेल्टा से कई गुना खतरनाक है। इसे दखते हुए कई अफ्रीकी देशों से अपनी विमान सेवा रद्द करने का फैसला किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
Covid के नए वैरिएंट ने उड़ायी ब्रिटेन की नींद, लगाए प्रतिबंध
मुख्य बातें
  • दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट मिलने से मचा हडकंप
  • ब्रिटेन ने 6 अफ्रीकी देशों के लिए अपनी विमान सेवाएं निलंबित की
  • कोविड का नया वैरिएंट डेल्टा से कही अधिक खतरनाक

ब्रिटेन:  दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का खतरनाक वैरिएंट मिलने के बाद ब्रिटेन ने 6 अफ्रीकी देशों के लिए अपनी उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा नए वैरिएंट के बारे में जानकारी देने के कुछ घंटों बाद यह घोषणा की। नया  वैरिएंट बी.1.1.529  डेल्टा से भी खतरनाक है और दक्षिण अफ्रीका में इसके 30 से अधिक नए मामले मिले हैं।

डेल्टा से खतरनाक है वैरिएंट

जाविद ने ट्विटर पर लिखा, 'अधिक डेटा की आवश्यकता है लेकिन हम अभी सावधानी बरत रहे हैं। कल दोपहर से छह अफ्रीकी देशों को रेड लिस्ट में जोड़ा जाएगा, उड़ानों पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, और ब्रिटेन के यात्रियों को क्वारंटीन करना होगा।' जाविद ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में पाया गया नया बी.1.1.529 संस्करण डेल्टा स्ट्रेन की तुलना में अधिक खतरनाक हो सकता है। हमारे पास वर्तमान में जो टीके हैं वे इसके खिलाफ कम प्रभावी हो सकते हैं।

6 देशों के लिए उड़ान सेवाएं रोकी

ब्रिटेन ने जिन देशों के लिए उड़ाने बंद की हैं उनमें दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, लेसोथो, बोत्सवाना, इस्वातिनी और जिम्बाब्वे सें जहां उड़ानें शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से निलंबित कर दी जाएंगी। स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड ने कहा है कि वे भी नए नियम पेश कर रहे हैं। ब्रिटेन में अब तक इस प्रकार (नए वैटिएंट) का कोई मामला सामने नहीं आया है, और पिछले 10 दिनों में इनमें से किसी एक देश से यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति को अब टेस्ट के लिए बुलाया जा रहा है।

इस समय दक्षिण अफ्रीका से प्रतिदिन लगभग 500 से 700 लोग ब्रिटेन की यात्रा कर रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि क्रिसमस तक यह आंकड़ा बढ़ सकता है। दुनिया भर के देशों में संक्रमण का स्तर उच्च रहने के बाद नए वैरिएंट ने दस्तक दी है। यूरोप में, ऑस्ट्रिया और इटली ने हाल के दिनों में वायरस के प्रसार को रोकने करने के उद्देश्य से नए प्रतिबंधों की घोषणा की।