लाइव टीवी

मारा गया ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा !

Updated Aug 01, 2019 | 13:41 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन का बेटे और अलकायदा के संभावित उत्तराधिकारी हमजा बिन लादेन के मारे जाने की खबर है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
Hamza bin Laden

वॉशिंगटन : अमेरिका को खुफिया जानकारी मिली है कि अलकायदा नेता रहे ओसामा बिन लादेन का बेटा और इस आतंकी संगठन का संभावित उत्तराधिकारी हमजा बिन लादेन मारा गया। तीन अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक हमजा मारा जा चुका है लेकिन अधिकारी यह नहीं बता पाए कि हमजा बिन लादेन की मौत कब और कहां हुई। यह भी नहीं बताया कि उसकी मौत में अमेरिका की भूमिका है या नहीं। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका ने उसकी मौत की पुष्टि है।

एक अमेरिकी वेबसाइट के मुताबिक पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कि क्या क्या अमेरिका के पास खुफिया जानकारी है कि हमजा मर चुका है? राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, 'मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।' हमजा बिन लादेन का आखिरी सार्वजनिक बयान 2018 में अल कायदा की मीडिया शाखा द्वारा जारी किया गया था। उस संदेश में, उसने सऊदी अरब को धमकी दी और अरब प्रायद्वीप के लोगों को विद्रोह करने के लिए कहा।

माना जाता है कि हमजा बिन लादेन का जन्म 1989 के आसपास हुआ था। उसके पिता 1996 में अफगानिस्तान चले गए और अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। हमजा उनके साथ गया और अल कायदा के प्रोपगेंडा वीडियो में दिखाई दिया। अल कायदा के नेता के रूप में ओसामा बिन लादेन ने पश्चिमी देशों के खिलाफ अभियान चलाया, जिसकी मौत 11 सितंबर, 2001 को न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और पेंटागन पर हमला हुआ।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस साल फरवरी में हमजा पर 10 लाख डॉलर के इनाम की घोषणा की थी। वह ओसामा बिन-लादेन के 20 बच्चों में से 15वीं संतान बताया जाता है। हमजा ओसामा की तीसरी पत्नी का बेटा बताया जाता है, जिसकी उम्र करीब 30 रही होगी। ओसामा के मारे जाने के बाद वह कथित तौर पर अलकायदा में अपनी पकड़ मजबूत करने और अमेरिका विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश में जुटा था।