लाइव टीवी

अमेरिका की पाक को फटकार- 'चीन के नहीं, केवल कश्मीर के मुसलमानों को लेकर क्यों परेशान हैं आप'

Updated Sep 27, 2019 | 19:13 IST | भाषा

संयुक्त राष्ट्र के 74वें महासभा के एक सत्र के दौरान पाकिस्तान से सवाल किया गया कि वह केवल कश्मीर के मुसलमानों को लेकर क्यों परेशान है। उसे चीन में रहनेवाले मुसलमानों को लेकर फिक्र क्यों नहीं है।

Loading ...
इमरान खान

संयुक्त राष्ट्र : अमेरिका ने पाकिस्तान से सवाल किया है कि वह केवल कश्मीर के मुसलमानों के मानवाधिकारों को लेकर ही क्यों परेशान है और पूरे चीन में इस समुदाय के सदस्यों की ‘भयावह परिस्थितियों’ को वह क्यों नहीं उजागर कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र में एक विशेष ब्रीफिंग के दौरान अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशिया के लिए कार्यवाहक सहायक मंत्री एलिस वेल्स ने चीन के खिलाफ बातें नहीं करने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की आलोचना की।

चीन ने अपने शिंजियांग प्रांत में उइगर समुदाय के करीब दस लाख लोगों को हिरासत में ले रखा है। चीन पाकिस्तान का स्थायी मित्र है। चीन जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर और मुंबई आतंकी हमले के साजिशकर्ता हाफिज सईद जैसे पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के वैश्विक प्रयासों में अक्सर इस्लामाबाद का बचाव करता रहा है।

वेल्स ने कहा कि वह चाहते हैं कि पश्चिमी चीन में हिरासत में लिए जा रहे मुस्लिमों के बारे में भी उसी गंभीरता से चिंता जतायी जाए जो वास्तव में यातना जैसी स्थिति में हैं।