लाइव टीवी

नाइजीरिया में बोको हराम का आतंक, अंतिम संस्कार से लौट रहे 23 लोगों को मौत के घाट उतारा

Updated Jul 28, 2019 | 10:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

नाइजीरिया में बोको हराम के बंदूकधारियों ने 23 लोगों को अंधाधुंध गोलीबारी में मौत के घाट उतार डाला। ये सभी अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे।

Loading ...
बोको हराम ने 23 को मौत के घाट उतारा
मुख्य बातें
  • बोको हराम के बंदूकधारियों ने 23 लोगों को मौत के घाट उतारा
  • नाइजीरिया में ये सभी अंतिम संस्कार की यात्रा से लौट रहे थे
  • बाइक पर आए इन लड़ाकुओं ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी
  • हाल ही में नाइजीरिया के इन इलाकों में बढ़ा है इनका आतंक

कानो : बोको हराम के बंदूकधारियों ने नाइजीरिया में अशांत उत्तर पूर्व क्षेत्र के बोर्नो राज्य में 23 लोगों की हत्या कर दी। ये सभी एक अंतिम संस्कार यात्रा से लौट रहे थे उसी दौरान इन बंदूकधारियों ने उन्हें अपनी गोलियों से भून दिया। स्थानीय समय 10 बजकर 30 मिनट के मुताबिक गंजाई जिले में कुछ लोगों का समूह एक अंतिम संस्कार की यात्रा से वापस लौट रहा था उसी दौरान तीन मोटरबाइक पर सवार बोकोहराम के ये बंदूकधारी और उन पर खुली गोलीबारी शुरू कर दी। 

स्थानीय नेता बुनू बुकर मुस्तफा ने जानकारी देते हुए ये बताया। उसने बताया कि ये सभी अपने एक रिश्तेदार की अंतिम संस्कार की प्रक्रिया खत्म कर वापस लौट रहे थे। मुस्तफा ने बताया कि घटनास्थल से 23 लोगों को गोलियों से छलनी हुए शव बरामद किए गए हैं। घटना शनिवार सुबह के समय की है। 
 
गौरतलब है कि बोको हराम के लड़ाकू अक्सर इन इलाकों में जानलेवा हमले करते रहते हैं। पिछेल साल सितंबर के महीने में इस समूह के कुछ बदमाशों ने एक गांव पर हमला बोल कर उनके जानवरों को बजरन हथियाने की कोशिश की थी। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था तो इन्होंने आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया था और उनके सामान को लूट कर चलते बने थे। 

बोको हराम, इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक (आईएसआई) और इस क्षेत्र के कुछ अन्य आतंकी समूह पिछले कुछ महीनों से लगातार इन इलाकों में हमले करते आ रहे हैं। बीते गुरुवार को बोको हराम के बंदूकधारियों ने विस्थापितों के शेल्टर कैंप पर धावा बोलकर दो लोगों को मार गिराया था और उनके सामान को लूट कर चलते बने थे। इतना ही नहीं उन्होंने पास में बने सेना के कैंप को भी जला दिया था।