लाइव टीवी

दुनिया के पहले कोरोना वायरस मरीज का पता चला, वुहान में है मछली की दूकान

Updated Mar 29, 2020 | 12:29 IST

Shrimp seller may be COVID-19 patient zero: घातक वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के पेशेंट ज़ीरो का पता चलने का दावा किया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP, File Image
सांकेतिक फोटो
मुख्य बातें
  • चीका का वुहान शहर कोरोना महामारी का केंद्र है
  • इसी शहर की एक महिला को 'पेशेंट जीरो' बताया जा रहा है
  • वुहान में अब जिंदगी पटरी पर लौट रही है

नई दिल्ली: कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में जारी है। दुनिया में कोरोना वायरस के 6 लाख 64 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं जबिक मरने वालों की संख्या 30 हजार के पार पहुंच गई है। कोरोना वायरस संक्रमण का मुख्य केंद्र रहे मध्य चीन के वुहान शहर में अब इसपर काबू पा लिया गया है। वहीं, अमेरिका और यूरोप के देशों में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अमेरिका में कोविड-19 के एक लाख से अधिक मरीज हो गए हैं। दूसरी तरफ, यूरोप में तीन लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। इस बीच दुनिया में कोरोना के पहले मरीज यानी पेशेंट जीरो के मिलना का दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये मरीज एक महिला है, जो वुहार में झींगा मछली बेचती है। 

57 वर्षीय महिला महीनों तक अस्पताल में रही

अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट के अनुसार, वुहान शहर में रहने वाली 57 वर्षीय वेई गायक्सियन को कोरोना संक्रमण के मामले में 'पेशेंट जीरो' बनाया गया है। ये महिला इस महीनों तक अस्पताल में रही और जनवरी में ही पूरी तरह ठीक हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक वुहान के मछली बाजार में झींगा बेचती हैं। महिला पिछले साल 10 दिसंबर को कोरोना संक्रमण की चपेट में आई थी। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, वेई ने संक्रमण का शिकार होने के बाद इसे कॉमन फ्लू समझा था। उसने एक स्थानीय क्लीनिक से फ्लू की दवाएं लीं थीं। मगर जब उसे फाएदा नहीं हुआ तो वह अगले दिन वुहान के इलेवंथ अस्पताल में गई।

हालांकि, महिला की हालत में इलेवंथ अस्पताल में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे 16 दिसंबर को वुहान के सबसे बड़े अस्पताल वुहान यूनियन अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में मालूम चला कि हुन्नान के बाजार में काम करने वाले कई लोगों को पिछले दो-तीन दिनों में इसी तरह की शिकायत हुई है। दिसंबर के आखिर तक डॉक्टर्स ने इस संक्रमण की जानकारी मिली और फिर सभी को क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। बता दें कि पेशेंट जीरो को लेकर पहले भी अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं। लैंसेट मेडिकल जनरल के मुताबिक में कोरोना का पहला मरीज 1 दिसंबर को चीन के वुहान में सामने आ चुका था इसके अलावा कई विशेषज्ञों का कहना है कि पेशंट जीरो को लकर दावा करना बेहद जटिल काम है। 

वुहान में यात्रा पाबंदियों में ढील

1.1 करोड़ जनसंख्या वाला शहर वुहान दो महीने से भी अधिक समय तक पूरी तरह अलग-थलग रहने के बाद शनिवार को आंशिक रूप से खुला। वुहान शहर में जनवरी में लॉकडाउन लगाया गया था और वहां के बाशिंदों को शहर छोड़ने पर रोक लगा दी गई थी। शहर के बाहरी इलाकों में सड़क अवरोधक रिंग लगा दिए गए थे। रोजमर्रा की जिंदगी पर कड़ी बंदिशें लगा दी गई थीं। लेकिन अब बड़े परिवहन एवं औद्योगिक केंद्रों से अलग-थलग के समापन के संकेत मिलने लगे हैं। सरकारी मीडिया में आधी रात को आधिकारिक रूप से मंजूरी प्राप्त पहली ट्रेन शहर में दाखिल होती हुई दिखाई गई। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को यात्रियों की भीड़ नजर आई।