लाइव टीवी

ताइवान को डरा रहा 'ड्रैगन'! लगातार दूसरे दिन भेजे गए 39 लड़ाकू विमान, भड़का गुस्‍सा

Updated Oct 03, 2021 | 15:06 IST

चीन ने लगातार दूसरे दिन ताइवान की तरफ 39 लड़ाकू विमानों को रवाना किया, जिसके बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। ताइवान ने इसे क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालने वाली 'क्रूर व निर्मम' कार्रवाई कहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP, File Image
ताइवान को डरा रहा 'ड्रैगन'! लगातार दूसरे दिन भेजे गए 39 लड़ाकू विमान, भड़का गुस्‍सा

ताइपे : चीन ने लगातार दूसरे दिन शनिवार को शक्ति प्रदर्शन करते हुए ताइवान की ओर 39 लड़ाकू विमान भेजे। यह चीन का दो दिन में दूसरा बड़ा शक्ति प्रदर्शन है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि ताइवान के हवाई रक्षा क्षेत्र में सुबह और रात में दो बार में 39 विमानों ने प्रवेश किया। चीन ने इसी प्रकार शुक्रवार को भी स्वशासित द्वीप के दक्षिणी इलाके में 38 विमान भेजे थे।

चीन ताइवान पर अपना दावा करता है। गृह युद्ध के बाद 1949 में दोनों अलग हो गए, 'कम्युनिस्ट' समर्थकों ने चीन पर कब्जा कर लिया था और उसके प्रतिद्वंद्वी 'नेशनलिस्ट' समर्थकों ने ताइवान में सरकार बनाई थी। कम्युनिस्ट पार्टी ने शुक्रवार को अपने शासन की 72वीं वर्षगांठ मनाई।

चीन की कार्रवाई से भड़का ताइवान

ताइवान के प्रधानमंत्री सु सेंग चांग ने शुक्रवार को चीन के लड़ाकू विमानों की उड़ान के बाद शनिवार को कहा, 'चीन ने हमेशा क्षेत्रीय शांति को खतरे में डालने वाली क्रूर और निर्मम कार्रवाई की है।' उन्होंने दक्षिणी ताइवान में एक विज्ञान उद्यान के उद्घाटन समारोह में यह बात कही। चीन पिछले एक साल से अधिक समय से ताइवान के दक्षिण में लगातार सैन्य विमान भेज रहा है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को दिन में 20 और रात को 19 लड़ाकू विमानों ने ताइवान की ओर उड़ान भरी। मंत्रालय ने बताया कि इन विमानों में अधिकतर जे-17 और एयू-30 लड़ाकू विमान थे।