लाइव टीवी

चीन के बाहर भारत समेत कई देशों में फैला कोरोना वायरस, दुनिया भर में अब तक 3000 लोगों की गई जान

Updated Mar 02, 2020 | 08:58 IST

Coronavirus : चीन में महामारी की तरह फैला कोरोना वायरस दुनिया भर में कई देशों में फैल गया है। अब तक 3000 लोगों की जानें चली गई हैं। 88000 संक्रमित हो गए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspIANS
चीन के बाहर कई देशों में फैला कोरोना वायरस
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस से चीन समेत दुनिया भर में अब तक 3000 लोगों की मौत हो गई है जबकि 88000 लोग संक्रमित हो गए हैं
  • WHO ने इस संक्रामक बीमारी को COVID-19 नाम दिया है
  • यह वायरस चीन से निकलकर भारत समेत कई देशों तक पहुंच गया है

बीजिंग : चीन में कोरोना वायरस महामारी बन गया गया है। यह वायरस कई देशों में फैल गया है। भारत में तीन मामले सामने आए है। इस वायरस से दुनिया भर में अब तक मरने वालों की संख्या 3000 के पार पहुंच गई है। जबकि 88,000 से अधिक लोग संक्रमित हो गए हैं।  विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस संक्रामक बीमारी को COVID-19 नाम दिया है।

चीन में और 42 लोगों की मौत की खबरें आई हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि सभी 42 लोगों की मौत हुबेई प्रांत में हुई है। आयोग ने यह भी कहा कि अब वायरस का प्रकोप कम हो रहा है और संक्रमण के नए मामले सामने आने की रफ्तार भी कम हुई है।

कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के ताजा आंकड़ें इस प्रकार हैं :- 
चीन : 79,824 मामले, 2870 मौतें
हांगकांग : 94 मामले, दो मौतें
मकाऊ : 10 मामले
दक्षिण कोरिया : 3736 मामले, 20 मौतें
जापान : डायमंड प्रिंसेज क्रूज जहाज के 705 मामलों समेत 961 मामले, 12 मौतें
इटली : 1576 मामले, 34 मौतें
ईरान : 978 मामले, 54 मौतें
सिंगापुर :106 मामले
अमेरिका : 72 मामले, 1 मौत
कुवैत : 45 मामले
थाईलैंड : 42 मामले, 1 मौत
बहरीन : 38 मामले
ताइवान : 40 मामले, एक मौत
ऑस्ट्रेलिया : 23 मामले,1 मौत
मलेशिया : 29 मामले
जर्मनी : 66 मामले
फ्रांस : 100 मामले, दो मौतें
स्पेन : 71 मामले
वियतनाम : 16 मामले
ब्रिटेन : 23 मामले
संयुक्त अरब अमीरात : 21 मामले
कनाडा : 20 मामले
इराक : 19 मामले
रूस : 5 मामले
स्विट्जरलैंड : 10 मामले
ओमान : 6 मामले
फिलीपीन : 3 मामले, एक मौत
भारत : 3 मामले
क्रोएशिया : 7 मामले
यूनान : 7 मामले
इजराइल : 5 मामले
लेबनान : 7 मामले
पाकिस्तान : 4 मामले
फिनलैंड : 5 मामले
ऑस्ट्रिया : 5 मामले
स्वीडन :12 मामले
मिस्र : 1 मामला
अल्जीरिया : 1 मामला
अफगानिस्तान : 1 मामला
नॉर्थ मैकेडोनिया : 1 मामला
जॉर्जिया : 2 मामले
एस्टोनिया : 1 मामला
बेल्जियम : 2 मामला
नीदरलैंड : 1 मामला
रोमानिया : 3 मामला
नेपाल : 1 मामला
श्रीलंका : 1 मामला
कंबोडिया : 1 मामला
नॉर्वे : 2 मामला
डेनमार्क : 2 मामला
ब्राजील : 1 मामला
नाइजीरिया: 1 मामला
अजरबैजान: 1 मामला
मोनाको: 1 मामला
कतर: 1 मामला
बेलारूस: 1 मामला 

चीन के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित साउथ कोरिया
साउथ कोरिया में सोमवार को करीब 500 नए मामले सामने आने के बाद इससे संक्रमित लोगों की संख्या 4,000 से अधिक हो गई है। चीन के बाद कोरोना वायरस के सबसे अधिक मामले साउथ कोरिया से सामने आए हैं। कोरिया ने कहा कि देश में 4 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 22 हो गई है।