लाइव टीवी

अमेरिका के केंटुकी में तबाही, चक्रवात में कम से कम 70 की मौत

Updated Dec 11, 2021 | 23:39 IST

अमेरिका के केंटुकी में चक्रवात ने भयकंर तबाही मचाई है। कम से कम 70 लोगों की मौत हुई है।

Loading ...
अमेरिका के केंटुकी में तबाही, चक्रवात में कम से कम 70 की मौत
मुख्य बातें
  • अमेरिका के केंटुकी में चक्रवात का कहर
  • कम से कम 70 लोगों के मरने की आशंका
  • चक्रवात के चपेट में आई मोमबत्ती की फैक्टरी

अमेरिका के केंटुकी राज्य में चक्रवात से 70 लोगों के मरने की आशंका है और मृतकों की संख्या 100 के पार जा सकती है। राज्य के गवर्नर एंडी बेशिर ने यह जानकारी दी। उन्होंने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह हमारे राज्य के इतिहास में सबसे विनाशकारी बवंडर है। शुक्रवार रात को क्षेत्र में भयंकर तूफान आया और कई राज्यों में व्यापक पैमाने पर नुकसान पहुंचा है।अमेरिका के केंटकी राज्य के गवर्नर ने कहा कि बवंडर से 10 काउंटी में लोगों के मरने की आशंका है।

चक्रवात की चपेट में आई मोमबत्ती की फैक्टरी
बेशिर ने कहा कि मेफील्ड में मोमबत्ती बनाने की एक फैक्टरी भी चक्रवात की चपेट में आ गई जिसमें उस समय करीब 110 लोग मौजूद थे।
स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय गार्ड के सदस्य और राज्य भर के आपात कर्मी खोज एवं बचाव अभियान में मदद करने के लिए मेफील्ड पहुंच रहे हैं।