लाइव टीवी

अमेरिका में 11 लाख डॉलर में बिकी तानाशाह एडॉल्फ हिटलर की घड़ी

Dictator Adolf Hitler's watch sold for $1.1 million in the United States of America
Updated Aug 07, 2022 | 23:26 IST

अमेरिका में मैरीलैंड के एक नीलामी संगठन ने तानाशाह एडॉल्फ हिटलर की एक कलाई घड़ी को 11 लाख डॉलर में बेचा है। घड़ी को ऐतिहासिक दृष्टि से द्वितीय विश्व युद्ध के अवशेष से रूप में वर्णित की गई।

Loading ...
Dictator Adolf Hitler's watch sold for $1.1 million in the United States of AmericaDictator Adolf Hitler's watch sold for $1.1 million in the United States of America
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
एडॉल्फ हिटलर की एक कलाई घड़ी हुई निलामी

चेसापीक सिटी (अमेरिका) : अमेरिका में मैरीलैंड के एक नीलामी संगठन ने एडॉल्फ हिटलर की एक कलाई घड़ी को 11 लाख डॉलर में बेचा है। चेसापीक सिटी में ऐतिहासिक वस्तुओं की नीलामी करने वाले अलेक्जेंडर हिस्टॉरिकल नीलामी ने घड़ी को ‘ऐतिहासिक दृष्टि से द्वितीय विश्व युद्ध के अवशेष’ के रूप में वर्णित करते हुए इसकी कीमत 20 से 40 लाख डॉलर के बीच लगाई थी।

मीडिया में प्रकाशित कुछ रिपोर्टों के मुताबिक यहूदी नेताओं और अन्य लोगों ने इस सप्ताह घड़ी की नीलामी पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसका कोई ऐतिहासिक मूल्य नहीं था। नीलामी संगठन ने कहा कि एक फ्रांसीसी सैनिक ने घड़ी को चार मई, 1945 को युद्ध की लूट के रूप में जब्त किया था।