लाइव टीवी

China flood : चीन के इस शहर में 1000 वर्षों में सबसे भारी बारिश, तैरने लगी कारें, 33 लोगों की मौत, कई लापता

Flood : Heaviest rain in 1000 years in China's Henan province, floating cars, 33 dead, many missing
Updated Jul 22, 2021 | 15:57 IST

चीन के हेनान प्रांत में एक ही दिन में 8 महीने के बराबर बारिश हुई। जिससे शहर पानी पानी हो गई। मेट्रो स्टेशनों पर पानी भर गया। पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। 

Loading ...
Flood : Heaviest rain in 1000 years in China's Henan province, floating cars, 33 dead, many missingFlood : Heaviest rain in 1000 years in China's Henan province, floating cars, 33 dead, many missing
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
चीन में भारी बारिश आई बाढ़
मुख्य बातें
  • हेनान प्रांत में इस मूसलाधार बारिश से करीब 30 लाख लोग प्रभावित हुए। 
  • करीब 188.6 मिलियन डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ।
  • शहर की सड़कों पर कारों पानी में तैरने लगीं।

बीजिंग: मध्य चीन के हेनान प्रांत में अचानक ऐसी विनाशकारी बाढ़ आई  कि कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई और आठ अभी भी लापता हैं। चीन में पिछले 1,000 वर्षों में सबसे भारी वर्षा हुई। कई कारें पानी में डूब गईं। पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए और घरों को भी नुकसान पहुंचा है। हेनान प्रांत के इस मूसलाधार बारिश से करीब 30 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जहां 3,76,000 स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वर्षा के पानी से 2,15,200 हेक्टेयर से अधिक फसलों को नुकसान पहुंचा है, जिससे करीब 188.6 मिलियन अमरीकी डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ है।

चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने एक बाढ़ वाली नदी के बढ़ते पानी को मोड़ने के लिए एक बांध को उड़ा दिया। हेनान प्रांत में मेट्रो स्टेशनों पर पानी भर जाने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें मेट्रो के यात्री गले तक गहरे पानी में फंसे हुए हैं और मदद के लिए रो रहे हैं।

चीनी शहर झेंग्झौ से, सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया एक वीडियो रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद कारों को जलमग्न सड़क पर तैरते हुए देखा गया है। समाचार एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, हेनान प्रांत की राजधानी में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ के कारण कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 2,00,000 निवासियों को वहां से निकाल लिया गया है। 

चीनी राज्य-संबद्ध मीडिया शंघाईआई ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि इस साल के छठे तूफान इन-फा से प्रभावित, मध्य चीन में हेनान प्रांत में ऐतिहासिक भारी बारिश हुई। प्रांतीय राजधानी झेंग्झौ शहर में पिछले दो दिनों में सबसे अधिक एक दिन की बारिश दर्ज की गई है।

यूएन क्लाइमेट चेंज द्वारा एक वीडियो भी शेयर किया गया जिसमें कारों को पानी में तैरते दिखाया गया। नाटकीय जलवायु प्रभाव दुनिया भर में जारी है। चीन में झेंग्झौ में मौसम के रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से सबसे अधिक दैनिक वर्षा हुई है, जो एक ही दिन में 8 महीने की बारिश के बराबर है।