लाइव टीवी

Firing In Russia: यूक्रेन से जंग के बीच रूस के भीतर ही एक स्कूल पर हुआ हमला, गोलीबारी में कम से कम 6 की मौत

Firing In russia
Updated Sep 26, 2022 | 15:39 IST

Firing In russia: स्कूल पर हमला करने वाले हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली है। जिसके कारण इस हमले के मकसद को लेकर अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Loading ...
Firing In russiaFiring In russia
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फोटो- @pixabay)
मुख्य बातें
  • 200 से ज्यादा दिनों से चल रही है रूस-यूक्रेन के बीच जंग
  • इस जंग में रूस अब लगा है पिछड़ने
  • इसी जंग के बीच सेंट्रल रूस में स्थित एक स्कूल पर हुआ है हमला

Firing In russia: रूस यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच अब रूस के भीतर भी हमले होने लगे हैं। इस जंग के कारण पहले से ही पुतिन सरकार अपने ही लोगों का विरोध झेल रही है। इसी बीच सोमवार को सेंट्रल रूस के इझेवस्क में स्थित एक स्कूल पर गोलीबारी की खबर आ रही है।

मिली जानकारी के अनुसार इस गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 लोग घायल हो गए हैं। गोलीबारी करने के बाद हमलावर ने भी खुद को गोली मार ली है।

रूस के उदमुर्तिया क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर ब्रेचलोव ने एक वीडियो बयान में कहा कि एक अज्ञात शूटर एक स्कूल में घुस गया, जहां उसने एक गार्ड और कुछ बच्चों को मार डाला। 

मिली जानकारी के अनुसार इस स्कूल में कक्षा 1 से 11 तक के बच्चों को पढ़ाया जाता है। गवर्नर और स्थानीय पुलिस के मुताबिक हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली है। एक अधिकारी ने बताया कि स्कूल को खाली करा लिया गया है और उसके आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है कि हमलावर कौन था और उसका मकसद क्या था। इझेवस्क में 6,40,000 लोग रहते हैं। यह मॉस्को के करीब 960 किलोमीटर पूर्व में, मध्य रूस के उराल पर्वतीय क्षेत्र के पश्चिम में स्थित है।

ये भी पढ़ें- MIG-25: भारत का वो रहस्मयी विमान जो पाकिस्तान में घुस जाता और उसे भनक तक नहीं लगती; बिना हथियार के ही दुश्मन को दे देता मात