लाइव टीवी

आसमान में चक्‍कर काटते-काटते वैन पर गिर गया हेलीकॉप्‍टर, उड़े परखच्‍चे, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक हादसा [Video]

Updated Aug 26, 2021 | 15:45 IST

मेक्सिको में नौसेना के एक हेलीकॉप्‍टर के दुर्घटनाग्रस्‍त होने का वीडियो सामने आया है। इस हादसे में हेलीकॉप्‍टर के परखच्‍चे उड़ गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
आसमान में चक्‍कर काटते-काटते वैन पर गिर गया हेलीकॉप्‍टर, उड़े परखच्‍चे, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक हादसा

मेक्सिको सिटी : मेक्सिको में नौसेना का एक हेलीकॉप्‍टर हादसे का शिकार हो गया। हेलीकॉपटर पहले तो एक वैन पर गिरता है और फिर एक कार पर। इसके बाद हेलीकॉप्‍टर के परखच्‍चे उड़ गए। मौके पर मौजूद लोग घटनास्‍थल की ओर दौड़ लगाते देखे जा रहे हैं।

हेलीकॉप्‍टर हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हेलीकॉप्‍टर को बेहद कम ऊंचाई पर चक्‍कर काटते और फिर वैन पर गिरते देखा जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। हादसे में मेक्सिको सेना के चार जवान घायल हो गए। 

यह हादसा लैटिन अमेरिकी देश मेक्सिको के हिडाल्‍गो राज्‍य में हुआ है। बताया जा रहा है कि नौसेना का हेलीकॉप्‍टर तूफान में फंस गया था, जिसके कारण यह दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि हेलीकॉप्‍टर किस तरह उड़ान भरने के बाद अपना संतुलन खो देता है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, मेक्सिको की नौसेना का यह हेलीकॉप्‍टर तूफान ग्रेस से प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव के लिए जाने की कोशिश कर रहा था, जब यह हादसे का शिकार हो गया। हादसे में घायल लोगों को अस्‍पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।