लाइव टीवी

नीस के बाद अब लियोन में चर्च पर हमला, पादरी को मारी गई गोली, हाई अलर्ट पर फ्रांस

Updated Nov 01, 2020 | 00:21 IST

नीस में चर्च में हमले के बाद फ्रांस के लियोन शहर में हमलावर ने चर्च बंद कर रहे एक पादरी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। 

Loading ...
नीस के बाद लियान बना निशाना(प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • लियोन शहर में पादरी पर हमला, हमलावर फरार
  • नीस के बाद यह दूसरी वारदात, हाई अलर्ट पर फ्रांस
  • आतंकी हमला या आपसी रंजिश अभी साफ नहीं

पेरिस। नीस में चर्च में हमले के बाद फ्रांस के लियोन शहर में हमलावर ने चर्च बंद कर रहे एक पादरी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। हाल ही में नीस शहर में एक चर्च में घुसकर कुछ लोगों ने अल्लाहू अकबर का नारा  लगाते हुए एक महिला की गर्दन काट दी थी। इसके साथ दो और लोगों को मार दिया था। नीस के मेयर ने उसे आतंकवादी घटना करारा दिया। बता दें कि पैगंबर मोहम्मद साहेब के कार्टून को एक स्कूल के टीचर ने दिखाया था जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। 

आतंकी हमला या आपसी रंजिश साफ नहीं
फ्रांस के आंतरिक मंत्रालय ने ट्वीट किया कि दक्षिण-पूर्वी शहर लियोन में यह घटना हुई है। सुरक्षा और आपातकालीन कर्मी घटनास्थल पर हैं। मंत्रालय ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों से घटना वाजी जगह से दूर रहने की अपील की गई है। अभी यह साफ नहीं है कि वह आतंकी हमला था या आपसी रंजिश।।

नीस में चर्च में हुआ था हमला
तीन दिन पहले ही  ट्यूनिशयाई मूल के आतंकी ने नीस के चर्च पर चाकू से हमला कर दिया था। इस अटैक में तीन लोगों की मौत हो गई थी। बाद में पुलिस ने मुठभेड़ में हमलावर को गोली मार दी थी। नीस के मेयर ने बताया कि जब हमलावर को गोली लगने के बाद प्राथमिक उपचार दिया जा रहा था तब उसने अल्लाहू अकबर चिल्लाया था।कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण शुक्रवार को दूसरे लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। लेकिन, सरकार ने सोमवार तक के लिए पूजा स्थलों को इससे छूट दी है।इस हमले बाद अब पूरे फ्रांस में अलर्ट के स्तर को बढ़ा दिया गया है।