लाइव टीवी

Pearl Harbor Shooting: अमेरिका के पर्ल हार्बर मिलिट्री बेस पर गोलीबारी, सुरक्षाबलों ने की इलाके की घेराबंदी

Updated Dec 05, 2019 | 07:44 IST

अमेरिका के एक सैन्य अड्डे पर्ल हार्बर नेवल शिपयार्ड में गोलीबारी की खबर आ रही है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
अमेरिका के पर्ल हार्बर मिलिट्री बेस पर गोलीबारी
मुख्य बातें
  • अमेरिका सैन्य अड्डे पर्ल हार्बर पर गोलीबारी, सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी
  • पर्ल हार्बर पर अमेरिकी वायु और नौसेना दोनों के सैन्य अड्डे हैं, जापानी आक्रमण की वर्षगाठ से 3 दिन पहेल हुआ हमला
  • फिलहाल अमेरिकी प्रशासन द्वारा जारी नहीं हुआ है कोई आधिकारिक बयान

पर्ल हार्बर (अमेरिका): अमेरिका के एक सैन्य अड्डे पर्ल हार्बर नेवल शिपयार्ड में गोलीबारी की खबर आ रही है। खबरों के मुताबिक स्थानीय समयानुसार शाम 2.30 बजे इस जॉइंट बेस पर्ल हार्बर-हिकम में गोलीबारी शुरू हुई। इस घटना में कोई घायल हुआ है कि नहीं, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। घटना के बार एरिया की घेराबंदी कर दी गई है। फिलहाल विस्तृत खबर के विवरण की प्रतीक्षा है।

 पर्ल हार्बर बेस ओहू समुद्र तट के दक्षिणी किनारे पर स्थित है जहां वायु सेना और नौसेना दोनों के सैन्य अड्डे हैं। पर्ल हार्बर या 'पर्ल बंदरगाह' हवाई द्वीप में हॉनलूलू से दस किमी उत्तर-पश्चिम, संयुक्त राज्य, अमेरिका का प्रसिद्ध बंदरगाह एवं नौसैनिक अड्डा है। इस बंदरगाह के 20 वर्ग किलोमीटर की परिधि में सैकड़ों जहाजों के रुकने का स्थान है।

आपको बता दें कि हाल के दिनों में अमेरिका के वाशिंगटन डीसी, टेक्सास, ओहियो और फ्लोरिडा सहित कई जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं और इनमें कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी।

दरअसल जापानी नौसेना ने 8 दिसम्बर 1949  को अमेरिका के नौसैनिक बेस पर्ल हार्बर पर अचानक आक्रमण किया दिया था। इसी का परिणाम था कि अमेरिका भी दूसरे विश्व युद्ध में शामिल हो गया था।  यह गोलीबारी पर्ल हार्बर में यूनाइटेड स्टेट्स नेवल बेस पर जापानी हमले की 78 वीं वर्षगांठ से तीन दिन पहले हुआ था, जिसे राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने एक "बदनामी की तारीख" कहा था।