लाइव टीवी

यूक्रेन पर पुतिन करेंगे टैक्टिकल परमाणु बम से हमला ! धमकी से उठे सवाल

Updated Mar 24, 2022 | 19:05 IST

Russia-Ukraine War: एक महीने से रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में अब नया खतरा मंडरा रहा है। रूस लगातार परमाणु हमले की धमकी दे रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
रूस परमाणु हमले की दे रहा है धमकी
मुख्य बातें
  • रूस के पास दुनिया के सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। उसके पास करीब 5977 परमाणु हथियार हैं।
  • रूस-अमेरिका के पास कुल परमाणु हथियारों में से 30-40 फीसदी परमाणु हथियार टैक्टिकल कैटेगरी के हैं।
  • NATO देश रूस को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की चेतावनी दे रहे हैं।

Russia-Ukraine War: एक महीने से रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच अब न्यूक्लियर हमले का खतरा मंडराने लगा है। पिछले दो दिन में रूस ने दूसरी बार परमाणु हमले की धमकी दी है। बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र में रूस के उप राजदूत दिमित्री पोलांस्की ने कहा है कि अगर रूस को NATO की तरफ से उकसाया जाएगा तो उसके पास परमाणु हथियारों को इस्तेमाल करने का अधिकार है। इसके पहले बुधवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेश्कोव ने CNN को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अगर रूस के वजूद पर बात बन आई तो वो परमाणु हथियार का भी इस्तेमाल कर सकता है। क्योंकि रूस अपने देश के मिटने का इंतजार नहीं कर सकता है।

NATO के मीटिंग के पहले बड़ी धमकी

असल में आज NATO देशों की अहम बैठक ब्रुसेल्स में होने जा रही है। जिसमें रूस को रोकने के लिए आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जा सकता है। इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी शामिल होंगे। ऐसे में रूस नाटो के संभावित एक्शन के पहले इस तरह के धमकी दे रहा है। जिससे कि नाटो रूस पर कोई सैनिक कार्रवाई नहीं करे। इस बीच आशंका जताई जा रही है रूस टैक्टिकल परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकता है। अब सवाल उठता है कि टैक्टिकल परमाणु बम क्या होते हैं। 

क्या होते हैं टैक्टिकल परमाणु बम

Nuclear Threat Initiative (NTI)की रिपोर्ट के अनुसार टैक्टिकल परमाणु बम को  गैर-रणनीतिक परमाणु हथियार (TNWs)कहा जाता है। ये परमाणु हथियारआमतौर पर कम दूरी के हमलो में इस्तेमाल किए जाते हैं, जिसमें 500 किमी से कम की सीमा वाली जमीन से जमीन पर मार करने वाली  मिसाइलें और 600 किमी से कम की सीमा वाले वायु और समुद्र से लॉन्च किए जाने वाले हथियार शामिल होते हैं। और रूस-अमेरिका के पास कुल परमाणु हथियारों में से 30-40 फीसदी परमाणु हथियार इसी कैटेगरी के हैं।

रूस के पास कितने परमाणु हथियार

फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट की रिपोर्ट के अनुसार रूस के पास दुनिया के सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं। उसके पास 5977 परमाणु हथियार है। रूस अब इसी ताकत के बल पर न केवल यूक्रेन बल्कि NATOको धमका रहा है। 
 

सैन्य क्षमता अमेरिका ब्रिटेन फ्रांस जर्मनी
सैनिक 13.90 लाख  1.94 लाख 2.05 लाख 1.84 लाख
एयरक्रॉफ्ट 13,247 693 1055 617
अटैक हेलीकॉप्टर 910 24 69 55
सैन्य वाहन (हथियार युक्त) 45,193 5015 6558 9217
पनडुब्बी 68 10 10 6
 रॉकेट प्रोजेक्टर 1366 44 13 33
टैंक 6612 227 406 266

क्या 1994 में यूक्रेन ने कर दी गलती, पास में थे 44 परमाणु बम,अब रूस दे रहा है धमकी