लाइव टीवी

रूस-यूक्रेन के बीच सीमा पर हिंसक झड़प, यूक्रेन के 5 सैनिकों को मारने का दावा

Updated Feb 21, 2022 | 19:33 IST

Russia-Ukraine Tension: दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव के बीच रूसी सेना ने सीमा पर झड़प के दौरान यूक्रेन के पांच सैनिकों को मार गिराया है।

Loading ...
रूस और यूक्रेन के बीच तनाव

रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव को लेकर नया दावा सामने आया है। रूसी सेना ने कहा है कि उसने यूक्रेन से रूस में प्रवेश करने वाले पांच सैनिकों को मार डाला है। घटना रोस्तोव क्षेत्र के मित्याकिंस्काया गांव के पास हुई। सेना ने एक बयान में कहा कि संघर्ष के परिणामस्वरूप, नुकसान पहुंचाने वालों के एक समूह से रूसी सीमा का उल्लंघन करने वाले पांच लोग मारे गए। सेना ने कहा कि रूसी सैनिकों या सीमा प्रहरियों के बीच कोई हताहत नहीं हुआ। 

इसमें कहा गया है कि दो यूक्रेनी सैन्य वाहन तोड़फोड़ करने वालों को निकालने के लिए रूस में घुस गए थे। रूस की जांच समिति के प्रमुख अलेक्जेंडर बैस्ट्रीकिन ने घटना की जांच के आदेश जारी किए हैं। हालांकि यूक्रेन ने रूस के दावे को खारिज कर दिया है। यूक्रेन ने कहा कि रूस इस तरह के झूठ फैलाना बंद करे। हमारी तरफ से इस तरह की किसी कार्रवाई की योजना नहीं है।

इससे पहले सोमवार को मास्को ने कहा कि यूक्रेन से दागे गए एक गोले ने रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली बॉर्डर फैसिलिटी को नष्ट कर दिया। 

रूस के पास यूक्रेन से 4 गुना सैनिक,10 गुना अधिक फाइटर एयरक्रॉफ्ट, लेकिन NATO लड़ा तो पुतिन हो जाएंगे कमजोर

अमेरिकी लगातार आगाह कर रहा है कि रूस ऐसी योजना बना रहा है कि उसकी सेना पर हमला होता दिखे और वह इसकी तस्वीरें दुनिया को दिखा सके। अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि इस तरह का 'फॉल्स फ्लैग' अभियान रूस को यूक्रेन पर हमला करने का बहाना प्रदान करेगा। 'फॉल्स फ्लैग' एक ऐसी सैन्य कार्रवाई होती है जहां पर एक देश छिपकर, जानबूझकर स्वयं की संपत्ति, इंसानी जान को नुकसान पहुंचाता  है जबकि दुनिया के सामने वह यह बताता है कि उसके दुश्मन देश ने ऐसा किया है। इसकी आड़ में ऐसा करने वाला देश अपने शत्रु देश पर हमला कर देता है।

यूक्रेन में कार में धमाका-गैस पाइपलाइन में लगी आग; बाइडेन ने कहा- पुतिन ने यूक्रेन पर आक्रमण करने का फैसला कर लिया है