लाइव टीवी

यूक्रेन के विद्रोही इलाकों को रूस ने दी मान्यता, दुनिया के मुल्कों की तीखी प्रतिक्रिया

Updated Feb 22, 2022 | 07:16 IST

यूक्रेन के विद्रोही इलाकों के रूस ने स्वतंत्र मान्यता दे दी है। रूस के इस कदम के बाद दुनिया के मुल्कों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Loading ...
यूक्रेन के विद्रोही इलाकों को रूस ने दी मान्यता, दुनिया के मुल्कों की तीखी प्रतिक्रिया
मुख्य बातें
  • डोनेटस्क औक लुंगास्क को मान्यता नियमों का उल्लंघन है- ब्रिटेन
  • यूक्रेन के साथ ब्रिटेन पर पूरी तरह खड़ा
  • अमेरिका फ्रांस यूएन समेत कई मुल्कों ने रूस की आलोचना की

रूस और यूक्रेन लड़ाई के मुहाने पर खड़े हैं। रूस ने हाल ही में कहा था कि वो लड़ाई का इरादा नहीं रखता। लेकिन पश्चिमी देशों का मानना है कि पुतिन की कथनी और करनी में अंतर है। पुतिन एक तरफ लड़ाई ना करने की बात करते हैं तो दूसरी तरफ यूक्रेन की सीमा पर लाखों की संख्या नें रूसी सैनिकों का जमावड़ा उनके इरादे को साबित कर रहा है। इन सबके बीच यूक्रेन के विद्रोही इलाकों डोनेटस्क और लुगांस्क को रूस ने मान्यता दे दी है जिस पर विश्व के अलग अलग देशों ने प्रतिक्रिया दी है।

अमेरिका का बयान
व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडेन ने यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों की 'स्वतंत्रता' को कथित तौर पर मान्यता देने के रूसी राष्ट्रपति पुतिन के फैसले की कड़ी निंदा की।अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने यूक्रेनी समकक्ष वलोडिमिर ज़ेलेंस्की से यह भी कहा कि "संयुक्त राज्य अमेरिका यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रमण को आगे बढ़ाने के लिए अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ लॉक-स्टेप में तेजी से और निर्णायक रूप से जवाब देगा।

जर्मनी  ने क्या कहा
अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़कर पुतिन खुद को रूसी लोगों के नुकसान के लिए अलग-थलग कर रहे हैं। यूक्रेन के साथ एकजुटता और कानून में विश्वास के लिए EU मूल्यों के समुदायों के रूप में करीब आएंगे। इसके परिणामस्वरूप NATO को और प्रभावी भूमिका अदा करनी है।

 रूस ने यूक्रेन के विद्रोही क्षेत्रों को स्वतंत्रता की मान्यता दी, व्लादिमीर पुतिन ने किए हस्ताक्षर

यूएन का बयान
महासचिव रूसी संघ के निर्णय को यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का उल्लंघन और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के सिद्धांतों के साथ असंगत मानते हैं।

फ्रांस भी भड़का
पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी क्षेत्रों को मान्यता देकर रूस अपनी प्रतिबद्धताओं का उल्लंघन कर रहा है और यूक्रेन की संप्रभुता को कम कर रहा है। मैं इस फैसले की निंदा करता हूं। मैंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक और यूरोपीय प्रतिबंधों के लिए कहा है।

ब्रिटेन ने क्या कहा
यह यूक्रेन की संप्रभुता और अखंडता का घोर उल्लंघन है... मिन्स्क प्रक्रिया और मिन्स्क समझौतों का पूरी तरह उल्लंघन है।यूके यूक्रेन के लोगों के साथ खड़े होने के लिए प्रतिबंधों के एक बहुत ही मजबूत पैकेज के साथ हर संभव प्रयास करना जारी रखेगा।

यूक्रेन को बाहर से कंट्रोल किया जा रहा, रूस के लिए खतरा नहीं बनने देंगे: व्लादिमीर पुतिन