लाइव टीवी

रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और कई शीर्ष अधिकारियों पर लगाया प्रतिबंध

Updated Mar 15, 2022 | 21:46 IST

रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और एक दर्जन अन्य शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। रूस ने अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में ये कदम उठाया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन

जब से रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण किया है, तब से अमेरिका समेत कई देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं। अब इसके जवाब में रूस ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत कई अन्यों पर प्रतिबंधों की घोषणा की है। रूस के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और एक दर्जन अन्य शीर्ष अधिकारियों को देश में प्रवेश करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा में कहा कि यह फैसला विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन और रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन पर भी लागू होता है। ये वर्तमान अमेरिकी प्रशासन द्वारा अपनाई गई अत्यंत रसोफोबिक नीति का परिणाम है।

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष मार्क मिले, अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन, उनके डिप्टी दलीप सिंह, सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स, व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी, यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) की प्रशासक सामंथा पावर, ट्रेजरी के उप सचिव एडवाले अडेमो, यूएस एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट बैंक की अध्यक्ष रेटा जो लुईस भी रूस की प्रतिबंध सूची में शामिल हैं। इसके अलावा, मास्को राष्ट्रपति के बेटे हंटर बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ प्रतिबंध लगा रहा है।

रूस-यूक्रेन युद्ध में रासायनिक हथियार का खतरा, प्रथम विश्व युद्ध में 100000 लोगों की हुई थी मौत

ब्रिटेन ने रूस को लक्जरी सामान का निर्यात रोक

इससे पहले ब्रिटेन ने रूस को ‘हाई-एंड’ लक्जरी सामान के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के साथ वोदका जैसे प्रमुख रूसी उत्पादों पर नया आयात शुल्क लगाने की घोषणा की। ब्रिटेन सरकार ने पड़ोसी देश यूक्रेन में सैन्य आक्रमण के जवाब में नए आर्थिक प्रतिबंध लगाते हुए रूस और बेलारूस के और 370 व्यक्तियों को भी प्रतिबंधित कर दिया है। इन प्रतिबंधों के तहत ब्रिटेन सरकार द्वारा प्रतिबंधित व्यक्तियों की देश में संपत्तियां जब्त कर दी जाएंगी। इसका मतलब है कि ब्रिटेन का कोई भी नागरिक या कंपनी उनके साथ व्यापार नहीं कर सकती है। इन व्यक्तियों पर ब्रिटेन से यात्रा करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

रूस-यूक्रेन युद्ध से अब अंतरिक्ष में खतरा, जानें क्या हो सकता है नुकसान