लाइव टीवी

रूसी सैनिकों ने जब गाया भारत का देशभक्ति गीत- ऐ वतन हमको तेरी कसम.., वायरल हो रहा ये Video

Updated Dec 02, 2019 | 10:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Russian military sings Indian song: भारतीय सेना ने रूसी सैनिकों का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वे भारतीय देशभक्ति गाना 'ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम..' गाया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
रूसी सैनिकों ने गाया ऐस वतन हमको तेरी कसम

नई दिल्ली :  भारतीय सेना (Indian Army) ने रूसी सैनिकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वे भारतीय देशभक्ति गाने ऐ वतन..ऐ वतन गाते हुए नजर आ रहे हैं। रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये बड़ी संंख्या में मौजूद हुए ये रूसी सैनिक एक साथ मिलकर ऐ वतन-ऐ वतन हमको तेरी कसम..गाना गा रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

इस कार्यक्रम में गाना गाते हुए ना सिर्फ रुसी सेना के कैडेट्स बल्कि रूसी सेना के अधिकारी भी नजर आ रहे हैं। 27 सेकेंड का ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब विदेशी सैनिकों के बीच भारतीय गाना इस तरह लोकप्रिय हो रहा हो। इससे पहले अमेरिकी सैनिकों का भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे असम रेजीमेंट के मार्चिंग गीत पर झूमते नजर आए थे।  

यहां देखें ये वीडियो-

आपको बता दें कि सैनिय दृष्टि से भारत और रूस के संबंधों में बीते कुछ समय में काफी मजबूती आई है। भारतीय सैन्य ताकत को मजबूत करने में रूस ने अहम भूमिका निभाई है।

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने बीते कुछ महीनों में रुस के साथ कई रक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। पिछले 6 महीनों में भारतीय वायु सेना ने रक्षा मंत्रालय द्वारा अनुमोदित आपातकालीन आवश्यकताओं के तहत उपकरण प्राप्त करने के लिए 7,600 करोड़ रुपए से अधिक के सौदों पर हस्ताक्षर किए हैं।