लाइव टीवी

व्लादिमीर पुतिन का बड़ा आरोप- यूक्रेन में 3000 से अधिक भारतीय छात्रों को बंधक बनाया गया

Updated Mar 03, 2022 | 23:49 IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि 3000 से अधिक भारतीय छात्रों और चीनी छात्रों को यूक्रेन में बंधक बनाकर रखा जा रहा है। भारत अब रूस के माध्यम से अपने नागरिकों को वापस लाएगा।

Loading ...
व्लादिमीर पुतिन
मुख्य बातें
  • अब भी खारकीव में फंसे हैं कई भारतीय छात्र
  • भारत ने बुधवार को कहा था कि वे तत्काल शहर से बाहर निकल जाएं
  • छात्रों का दावा है कि उन्हें अभी भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में 3000 से अधिक भारतीय छात्रों को बंधक बनाकर रखा गया था। उन्होंने कहा कि चीनी छात्रों को भी बंधक बनाकर रखा जा रहा है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन विदेशियों को निकालने में देरी करने की कोशिश कर रहा है, जिससे उन्हें खतरा है।  इस बीच खबर आई कि यूक्रेन में फंसे भारतीय रूस की मदद से वापस आएंगे। भारतीय वायु सेना ने रूस में इल्यूशन-76 तैनात किए हैं। रूस के रास्ते भारतीयों को निकाला जाएगा। इल्यूशन-76 रूसी परिवहन विमान है। भारत अमेरिकी विमान C-17 नहीं भेजेगा। 

दावा खारिज कर चुका भारत

रूस ने इससे पहले भी खारकीव में भारतीय छात्रों को बंधक बनाए जाने की बात कही थी। इस दावे को भारत ने खारिज कर दिया था। भारत ने कहा कि उसे किसी छात्र के बंधक बनाए जाने की स्थिति का सामना करने जैसी कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। गौरतलब है कि रूस ने बुधवार को कहा था कि उसके सशस्त्र बल यूक्रेन के खारकीव शहर से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिहाज से सभी जरूरी कदम उठाने को तैयार हैं। मॉस्को में रक्षा मंत्रालय ने एक मीडिया ब्रीफिंग में यह आरोप भी लगाया था यूक्रेन में भारतीय छात्रों के एक समूह को उनकी बेलगोरोद जाने की इच्छा के विपरीत खारकीव में जबरदस्ती रोक कर रख रहे हैं।

मारे गए सैनिकों के परिवारों को मिलेगा मुआवजा

पुतिन ने कि यूक्रेन में मास्को की प्रगति योजना के अनुसार हो रही है। अपनी सुरक्षा परिषद के साथ बैठक की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यह कहना चाहता हूं कि विशेष सैन्य अभियान योजना के अनुसार सख्ती से चल रहा है। हम नव-नाजियों के साथ युद्ध में हैं। मैं अपने विश्वास को कभी नहीं छोड़ूंगा कि रूसी और यूक्रेनियन एक लोग हैं। उन्होंने कहा कि रूस की सेना असली नायकों की तरह साहसपूर्वक लड़ रही है। उन्होंने यूक्रेन में मारे गए रूसी सैनिकों के परिवारों को मुआवजा देने का भी आदेश दिया। पुतिन ने कहा कि हमारा कर्तव्य उन लोगों के परिवारों का समर्थन करना है जिन्होंने रूस के लोगों के लिए लड़ाई लड़ी।

'यूक्रेन में अभी और होना है बुरा', पुतिन से 90 मिनट लंबी बातचीत के बाद मैक्रों को क्‍यों हुआ ये अंदेशा

एक दिन पहले रूस ने पहली बार यूक्रेन में अपने नुकसान की संख्या बताते हुए कहा कि पिछले हफ्ते पुतिन द्वारा आक्रमण का आदेश दिए जाने के बाद से उसके 498 सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेन का कहना है कि यह संख्या कहीं अधिक है। रूस ने कहा है कि वह व्यापक सबूतों के बावजूद यूक्रेन में नागरिक क्षेत्रों को लक्षित नहीं करता है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना पर नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे फासीवादियों की तरह काम कर रहे थे।

अब रूस के लोगों पर सीधा असर, iPhone-कपड़े-लैपटॉप-शराब से लेकर कार तक खरीदना होगा मुश्किल !