लाइव टीवी

USA Firing:अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में गोलीबारी में कम से कम 6 की मौत, नौ घायल

Updated Apr 03, 2022 | 18:42 IST

Shooting in California's Capital Sacramento USA:सैक्रामेंटो शहर में रविवार को हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

Loading ...
अमेरिका के सैक्रामेंटो में गोलीबारी, 6 की मौत (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली: अमेरिका के राज्य कैलिफोर्निया की राजधानी सैक्रामेंटों के व्यस्त इलाके में गोलीबारी में कई लोगों के हताहत (number of casualties) होने की सूचना मिली है। पुलिस ने यह जानकारी दी, सैक्रामेंटो पुलिस विभाग ने कहा कि रविवार सुबह गोलीबारी की घटना हुई। हताहत हुए लोगों की संख्या 6 है जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।

रविवार तड़के शहर की एक सड़क पर अफरा-तफरी मचने के बाद पुलिस ने शुरू में "कई पीड़ितों" (multiple victims) की सूचना दी थी। अधिकारियों ने आठ ब्लॉक वाले इलाके को घेर लिया और कहा कि गोलीबारी की जांच की जा रही है।

Michigan shooting: अमेरिका के एक स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, तीन की मौत कई छात्र जख्मी

पुलिस ने ट्वीट किया, "अधिकारियों ने कम से कम 15 गोलीबारी पीड़ितों का पता लगाया है, जिनमें छह मारे गए हैं।" "इस समय (पीड़ितों की) स्थिति अज्ञात है। कृपया क्षेत्र से बचें क्योंकि एक बड़ी पुलिस उपस्थिति रहेगी।"

ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में लोग सड़कों पर भागते हुए नजर आए जबकि पृष्ठभूमि में गोलियां चलने की आवाजें आ रही थीं। मौके पर कई एंबुलेंस भी जाती हुई दिखीं। पुलिस ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी लेकिन एक ट्वीट में कहा कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।