लाइव टीवी

France: फ्रांस में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या, चौथा घायल

Updated Dec 23, 2020 | 11:48 IST

मध्य फ्रांस में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल भी हुआ है।

Loading ...
फ्रांस में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या, चौथा घायल (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पेरिस: मध्य फ्रांस में तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल भी हुआ है।  लोक अभियोजक कार्यालय के मुताबिक, गोलीबारी की यह घटना मध्‍य फ्रांस के पुय-डी-डोम-इलाके में हुई है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और घटना की जांच जारी है।

घरेलू हिंसा को लेकर बचान करने पहुंचे पुलिस अधिकारियों को 48 वर्षीय व्यक्ति द्वारा गोली मार दी गई क्योंकि उन्होंने एक महिला को बचाने का प्रयास किया था।  घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। खबर के मुताबिक महिला ने छत पर शरण हुऊई थी और घर के अंदर आग लगी हुई थी। इसी दौरान जब पुलिस ने घर में घुसने की कोशिश की तो 48 साल के हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आग बुझाने के लिए भी फायर ब्रिगेड पहुंच चुकी है।

इस घटना को लेकर आगे की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।