लाइव टीवी

Indiana shooting : अमेरिका में थम नहीं रही शूटिंग की घटनाएं, अब इंडियाना में फायरिंग, 3 की मौत

Updated Jul 06, 2022 | 07:09 IST

पुलिस का कहना है कि शूटिंग की यह घटना किन परिस्थितियों में हुई इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि क्या गोलीबारी करने वाला कोई एक व्यक्ति था या उसके साथ कोई और भी था। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से पता चला है कि संभवत: एक ब्लाक पार्टी के दौरान लोगों पर फायरिंग हुई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspAP
अमेरिका : अब इंडियाना में शूटआउट, 3 की मौत। -फाइल पिक्चर

Indiana shooting : अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। चार जुलाई को फ्रीडम डे परेड के मौके पर शिकागो में हुई फायरिंग में छह लोगों की जान गई। इसके अगले दिन इंडियाना के गैरी में पार्टी के दौरान 10 लोगों पर फायरिंग हुई जिनमें से कम से कम तीन लोगों की मौत हुई। अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शूटिंग की यह तीसरी घटना है। 

मिनियापोलिस में आठ लोग घायल हुए
रिपोर्टों के मुताबिक मिनियापोलिस के पार्क में सोमवार को हुई गोलबारी में आठ लोग घायल हुए। पुलिस का कहना है कि बूम आइलैंड पार्क में रात 11.30 बजे शूटिंग की यह घटना हुई। गैरी के आवासीय इलाके में गोलीबारी की घटना दिन के करीब 12.45 बजे हुई। रिपोर्टों में पुलिस के हवाले से बताया गया है कि मौके पर पहुंची पुलिस को तीन लोग मृत मिले। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

USA फ्रीडम डे परेड फायरिंग: संदिग्ध गिरफ्तार, अब तक 6 की मौत 24 घायल

गोलीबारी के बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही
पुलिस का कहना है कि शूटिंग की यह घटना किन परिस्थितियों में हुई इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता करने में जुटी है कि क्या गोलीबारी करने वाला कोई एक व्यक्ति था या उसके साथ कोई और भी था। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच से पता चला है कि संभवत: एक ब्लाक पार्टी के दौरान लोगों पर फायरिंग हुई। अमेरिका में शूटिंग की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं।