लाइव टीवी

बाइडेन ने किया अपनी कैबिनेट के प्रमुख नामों का ऐलान, एंटनी ब्लिंकेन होंगे विदेश मंत्री

Updated Nov 24, 2020 | 07:53 IST

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सोमवार को अपने कैबिनेट के प्रमुख चेहरों का ऐलान कर दिया है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

Loading ...
बाइडेन ने किया अपनी कैबिनेट के प्रमुख नामों का ऐलान
मुख्य बातें
  • बाइडेन ने एंटनी ब्लिंकेन को सेक्रटरी ऑफ स्टेट नामित किया है
  • ऐवरिल हेन्स को डायरेक्टर ऑफ नैशनल इंटेलिंजेंस के पद पर मिली नियुक्ति
  • बाइडेन के पूर्व सहयोगी रह चुके हैं कैबिनेट के अधिकतर सदस्य

वॉशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी कैबिनेट के प्रमुख नामों की घोषणा कर दी है। इस कबिनेट की खास बात यह है कि इसमें तीन महिलाएं शामिल हैं। ऐसा पहली बार है जब जलवायु के लिए विशेष दूत को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का हिस्सा बनाया जाएगा। ओबामा और बाइडेन के कार्यकाल में डेप्युटी सेक्रटरी की भूमिका निभा चुके एंटनी ब्लिंकेन को सेक्रटरी ऑफ स्टेट यानि विदेश मंत्री नामित किया गया है। वहीं जेक सुलिवन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नामित किया गया है।

एलेजांद्रो होंगी होम मिनिस्टर

इसके अलावा ओबामा और बाइडेन के कार्यकाल के दौरान भी अहम जिम्मेदारी संभाल चुकी वकील एलेजांद्रो मयोरकास को सेक्रटरी ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी यानि गृह मंत्री के रूप में नामित किया गय है। इसके अलावा लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत और अरविल हैन्स को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक नामित किया गया है। हैन्स इस पद के लिए नामित होने वाली पहली महिला होंगी। पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी को जलवायु के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत के पद के लिए नामित करने की घोषणा की। केरी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में इस पद पर बैठने वाले पहले अधिकारी होंगे।

बाइडेन के पूर्व सहयोगी

टोनी ब्लिंकेन ओबामा के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में कार्य कर चुकी हैं। वहीं हैन्स ने ओबामा प्रशासन में सीआईए के उप निदेशक के रूप में कार्य किया था वह भी, श्री बिडेन के पूर्व सहयोगी हैं। इन नियुक्तियों के साथ पूर्व में कोई विवाद नहीं जुड़ा है। इस कैबिनेट में अधिकतर वो नाम शामिल हैं जिन्होंने बाइडेन के साथ लंबे समय तक काम किया है। इनमें से अधिकतर नाम  वैश्विकवाद के समर्थक हैं हैं जो नाटो जैसे संगठनों के साथ संबंधों को बहाल करना चाहते हैं।