लाइव टीवी

Russia attacks ukraine : व्लादिमीर पुतिन ने किया जंग का ऐलान, कीव में दाखिल हुई रूस की सेना, हवाई हमले की खबर

Updated Feb 24, 2022 | 09:35 IST

Russia attacks ukraine : यूक्रेन के क्रामातोर्स्क में कई धमाके होने की खबर है। यहां कई भीषण धमाके सुने गए हैं। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में कहा गया है कि पुतिन ने जंग का ऐलान कर दिया है। राजधानी कीव में भी कई धमाके सुने गए हैं।

Loading ...
व्लादिमीर पुतिन ने किया जंग का ऐलान।
मुख्य बातें
  • रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध का किया ऐलान
  • रूसी प्रतिनिधि ने यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए उठाये गए कदम
  • युद्ध के ऐलान के बाद कीव और क्रामातोर्स्क में कई धमाके की खबर

Russia attacks ukraine : अंतराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर 'मिलिट्री ऑपरेशन' का आदेश दे दिया है। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में यूक्रेन पर रूस के हमले के कुछ वीडियो सामने आए हैं। दावा किया जा रहा है कि पुतिन ने यूक्रेन पर जंग का ऐलान कर दिया है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि इस तबाही की जिम्मेदार रूस होगा। यूक्रेन पर यह हमला पूर्व नियोजित था। रिपोर्टों में कहा गया है कि रूस की सेना क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में दाखिल हुई है। शहर खारकिव में मिसाइल से हमला हुआ है। मारियुपोल शहर में भी हमला होने की खबर है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने हमले के कुछ वीडियो जारी किए हैं। वीडियो में धमाका होते देखा जा सकता है। 

क्रामातोर्स्क में कई धमाके की खबर
यूक्रेन के क्रामातोर्स्क में कई धमाके होने की खबर है। यहां कई भीषण धमाके सुने गए हैं। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में कहा गया है कि पुतिन ने जंग का ऐलान कर दिया है। राजधानी कीव में भी कई धमाके सुने गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी का कहना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मिलिट्री ऑपरेशन का आदेश दे दिया है। पुतिन ने यूक्रेन की सेना से अपने हथियार डालने के लिए कहा है।


यूक्रेनी इलाकों पर कब्जा मकसद नहीं- पुतिन

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि  यूक्रेन में (विशेष सैन्य अभियान की) हमारी योजनाओं में यूक्रेनी क्षेत्र पर कब्जा शामिल नहीं है। हम यूक्रेन के विसैन्यीकरण करने के साथ और नाजीकरण को रोकना है। जो कोई भी हमारे देश और हमारे लोगों के लिए खतरे पैदा करने के लिए हमारे साथ हस्तक्षेप करने की कोशिश करता है। से पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने क्या कहा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि इस हमले से होने वाली मौत और तबाही के लिए रूस अकेला जिम्मेदार है। अमेरिका और उसके सहयोगी एकजुट और निर्णायक तरीके से जवाब देंगे। रूस को दुनिया जवाबदेह ठहराएगी।


यूक्रेनियन लोगों की रक्षा के लिए स्पेशल ऑपरेशन

रिपोर्टों में कहा गया है कि रूस की सेना कीव स्थित एयरपोर्ट पर कब्जा करने का प्रयास कर रही है। रूस के प्रतिनिधि ने कहा कि  राष्ट्रपति पुतिन द्वारा घोषित विशेष अभियान यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए है जो वर्षों से पीड़ित हैं। हमारा लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है... संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के अनुरूप निर्णय लिया गया... हम (यूक्रेन में) स्थिति का विश्लेषण करेंगे: