लाइव टीवी

किसान आंदोलन पर ट्वीट करने वाली मीना हैरिस की अमेरिका ने की बोलती बंद, दी ये चेतावनी

Updated Feb 15, 2021 | 13:07 IST

अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस को व्हाइट हाउस से करारा झटका लगा है। व्हाइट हाउस ने मीना को टो टूक चेतावनी दी है।

Loading ...
किसान आंदोलन पर ट्वीट करने वाली हैरिस की को US की चेतावनी
मुख्य बातें
  • किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट करने वाली कमला हैरीस के बर्ताव से अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय नाखुश
  • कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस को राष्‍ट्रपति कार्यालय से लगा झटका
  • कमला का नाम अपने ब्रांड को बनाने में न करें मीना- व्हाइट हाउस

वाशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस पिछले कुछ समय से अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में हैं। हैरिस ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कई ट्वीट्स किए हैं। ट्विटर पर किसान आंदोलन को लेकर अचनाक से बढ़ी कमला हैरिस की सक्रियता को लेकर व्हाइट हाउस भी अलर्ट है। व्हाइट हाउस ने अब मीना हैरिस को दो टूक कहा है कि वह कमला हैरिस का नाम अपने ब्रांड को बनाने में न करें। दरअसल हैरिस अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की लोकप्रियता का इस्तेमाल अपने ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए कर रही थीं। 

सरकार के लिए बना चिंता का विषय़
चूंकि कमला हैरिस अब व्हाइट हाउस में प्रवेश कर चुकी हैं, इसलिए उनकी भांजी मीना हैरिस द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे प्रचार पैटर्न को लेकर व्हाइट हाउस चिंतित है। व्हाइट हाउस की कानूनी टीम ने उन्हें अमेरिकी उपराष्ट्रपति के नाम का उपयोग करके "अपने ब्रांड का प्रचार" नहीं करने के लिए आगाह किया है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर मीना हैरिस को लेकर कहा, 'कुछ चीजों को ठीक नहीं किया जा सकता है।' मीना हैरिस का ब्रांड बाइडेन-कमला हैरिस की नई सरकार के लिए एक संवेदनशील मुद्दा बन गया है।

सोशल मीडिया पर रहती हैं सक्रिय

सरकार के वकीलों द्वारा मीना को नए नियमों का पालन करने की ताकीद दी गई है। मीना हैरिस एक वकील-उद्यमी है, जिसके इंस्टाग्राम पर 8 लाख से अधिक फॉलोअर हैं और वह अक्सर राजनीतिक से लेकर व्यक्तिगत पोस्ट साझा करती रहती हैं।  कमला हैरिस के उपराष्‍ट्रपति बनने से ठीक पहले उनकी किताब जारी हुई थी। इसके अलावा मीना हैरिस ट्वीटर पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।

किसान आंदोलन पर किया था ट्वीट

मीना हैरिस ने किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि दुनिया के सबसे बड़ी आबादी वाला लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा था, ''ये महज एक संयोग नहीं है कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र पर (अमेरिका) पर एक महीने पहले ही हमला हुआ और अब दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर खतरा है। ये दोनों घटनाएं जुड़ी हुई हैं। हमें को लेकर आक्रोशित होना चाहिए।'