लाइव टीवी

Coronavirus अब अंतरराष्ट्रीय महामारी घोषित, जापानी तट के पास खड़े क्रूज में दो भारतीय संक्रमित

Updated Feb 13, 2020 | 01:08 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस को अंतरराष्ट्रीय जनस्वास्थ्य आपदा घोषित कर दिया है। इस बीच जापान के तट पर एक क्रूज में सवार 2 भारतीय भी इसकी चपेट में आ गए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
जापानी क्रूज पर सवार लोगों ने मदद की गुहार लगाई है

नई दिल्ली : चीन में कोरोना के कहर के बाद अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे अंतरराष्ट्रीय जनस्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। जकेयोकोहामा तट पर डायमंड प्रिंसेज क्रूज में 2 भारतीय भी इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। डायमंड प्रिंस क्रूज पर करीब 3700 लोग सवार हैं,जिसमें 2500 से ज्यादा अतिथि और चालक दल के 1045 चालक दल के सदस्य हैं। 

सबसे बड़ी बात ये है कि चालक दल में भारतीयों की संख्या 132 है और 6 यात्री भारतीय नागरिक हैं। क्रू मेंबर्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खुद को बचाने की अपील की है। जापान सरकार का कहना है कि कोरोना को लेकर वो खुद बहुत गंभीर है। क्रूज पर जो लोग सवार हैं उन्हें महफूज रखने की जिम्मेदारी सरकार की है और उसे बखूबी अंजाम दिया जा रहा है।

नोवेल कोरोनोवायरस के संदेह के कारण जापान ने क्रूज को अगले सात दिनों तक अपनी निगरानी में रखा है। आज की तारीख में कुल 174 लोग नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।  सभी 174 मरीजों को उपचार के लिए अस्पतालों में ले जाया गया है। जिन लोगों के सैंपल पॉजिटिव नहीं पाए गए हैं। उन्हें क्रूज से जाने की इजाजत नहीं दी गई है।