लाइव टीवी

Alina Kabaeva: जानिए कौन है रूस की 'सीक्रेट फर्स्ट लेडी' अलीना कबाएवा, यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच बनी हैं सुर्खियों में

Updated Apr 27, 2022 | 13:53 IST

Who is Alina Kabaeva: पुतिन की कथित 'गर्लफ्रेंड' व पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट अलीना कबाएवा इन दिनों सुर्खियों में हैं। रूस की सीक्रेट लेडी कही जाने वाली कबाएवा हाल में सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखी थीं।

Loading ...
जानिए कौन है रूस की 'सीक्रेट फर्स्ट लेडी' अलीना कबाएवा
मुख्य बातें
  • ओलंपकि में गोल्ड मेडलिस्ट जिमनास्ट रह चुकी हैं कबाएवा
  • कबाएवा के बारे में कहा जाता है कि वह रूस के राष्ट्रपति पुतिन की प्रेमिका हैं
  • पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड जिस पर US ने भी नहीं लगाया बैन

Alina Kabaeva: रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच पश्चिमी देशों ने पुतिन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हैं। पुतिन सहित उनकी बेटियों और नजदीकी लोगों पर अमेरिका ने सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं। लेकिन रूस की 'सीक्रेट फर्स्ट लेडी' कही जाने वाली अलीन कबाएवा अभी तक इस प्रतिबंध से बची हुई हैं। पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड और पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट कबाएबा कई वजहों से सुर्खियों में छाईं हुई हैं। 38 साल की अलीना काबेवा को व्लादिमीर पुतिन की कथित 'सीक्रेट मिस्ट्रीज' के रूप में जाना जाता है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की ख़बर के अनुसार, अमेरिका अलीना कबाएवा पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में था, लेकिन अंतिम क्षण में फैसला टाल दिया गया।

कौन है अलीना कबाएवा

कबाएवा एक ओलंपिक विजेता जिमनास्ट है, जिन्हें कभी "रूस की सबसे लचीली महिला" कहा जाता है। कबाएवा 2007-2014 के बीच क्रेमलिन की सांसद भी रही हैं। रूसी कॉस्मोपॉलिटन ने लिखा, "कबाएवा के चेहरे में वास्तव में कुछ बदल गया है ... महान एथलीट काफ़ी सुंदर थी जो पुतिन से उसे जोड़ने से बचकर राज्य सेंसरशिप से बचती रही अलीना कबाएवा हमारे देश की सबसे रहस्यमय और गुप्त महिलाओं में से एक है।' पूर्व जिमनास्ट को शायद ही कभी सार्वजनिक रूप से देखा गया हो। 2018-2021 के बीच सार्वजनिक जीवन से "गायब" होने के बाद अफवाहें सामने आईं कि उनकी रूसी राष्ट्रपति से शादी हो गई है।

यूक्रेन पर सैन्य आक्रमण का किया समर्थन

कबाएवा को मास्को में वीटीबी एरिना में "अलीना फेस्टिवल" के दौरान यूक्रेन पर रूस के सैन्य आक्रमण की प्रशंसा करते हुए भी देखा गया था। अपने सीने पर एक देशभक्त सेंट जॉर्ज रिबन पहने हुए, कबाएवा ने द्वितीय विश्व युद्ध में नाज़ीवाद पर जीत के संदर्भ को रूस-यूक्रेन युद्ध से जोड़ते हुए एक शानदार भाषण दिया। तब उन्होंने कहा, 'हर परिवार के पास युद्ध की एक कहानी होती है, और हमें उन कहानियों को भूलना नहीं चाहिए बल्कि इसे अपनी अगली पीढ़ी को सुनाना चाहिए।'

रहीं हैं ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट

कबाएवा का जन्म 12 मई 1983 को उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में हुआ था।  एक पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी, हुसोव काबेवा और मराट कबायव की बेटी कबाएवा अपनी सुंदरता की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं। कबाएवा ने तीन साल की उम्र में जिमनास्टिक शुरू की और अपनी शुरुआती किशोरावस्था में मास्को चली गई, जहाँ रूसी मुख्य कोच इरिना विनर ने उन्हें प्रशिक्षित किया। 1996 में कबाएवा ने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया और 1998 तक 15 वर्षीय कबाएवा ने पुर्तगाल में अपनी पहली यूरोपीय चैम्पियनशिप जीती। 2001 और 2002 में यूरोपीयन चैंपियनशिप में भी उन्हें कई मेडल मिले. 2003 में भी उन्होंने कई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किये। बाद में डोपिंग की वजह से उन पर प्रतिबंध भी लगा।  2004 के एथेंस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर शानदार वापसी की। 

पुतिन की पसंदीदा पत्नी

एक बार "रूस की सबसे योग्य महिला" करार दिए जाने के बाद, अप्रैल 2008 में उनके अफेयर की अफवाहें फैलने लगीं। रूसी अखबार मोस्कोवस्की कॉरेस्पोंडेंट ने एक खबर प्रकाशित की जिसमें दावा किया गया कि पुतिन ने अपनी पत्नी ल्यूडमिला पुतिना को तलाक दे दिया था और कबाएवा से शादी करने जा रहे हैं। क्रेमलिन ने खबर का खंडन किया और अखबार बंद कर दिया गया। हालांकि, 2013 में पुतिन ने पूर्व एयरहोस्टेस से अपने तलाक की घोषणा की और बेलारूस के तानाशाह अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने बताया कि पुतिन का तलाक का फैसला इसलिए किया क्योंकि कबाएवा ने "राष्ट्रपति पर दबाव डाला"। लगभग उसी समय, कबाएवा ने यह भी कहा कि उसे एक साथी मिल गया है जिसे वह 'बहुत प्यार करती है,' और कहा: 'कभी-कभी आप इतना आनंदित महसूस करते हैं कि आपको डर लगने लगता है।'

अटकलों पर लगा विराम

कबाएवा के बारे में कहा जाता है कि उन्हें रूसी सैन्य सुरक्षा प्राप्त है। कहा ये भी जाता है कि 2015 में कबाएवा ने बच्चे को गुप्त तरीके से स्विटजरलैंड में जन्म दिया और फिर 2019 में कथित तौर पर जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।  रूस यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान कबाएवा 'अलीना फेस्टिवल' में दिखीं। इसके बाद उन खबरों पर विराम लग गया जिसमें कहा जा रहा था कि वह साइबेरिया के बंकरों में छिपी हैं।