लाइव टीवी
  • Hindi News
  • World News
  • Russia Ukraine Crisis Live News Update tension between border situation like 3rd world war latest headlines in hindi
Live Blog

Russia Ukraine Crisis : यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे 242 भारतीय नागरिक,रूस ने यूक्रेन से राजनयिकों को बाहर निकालने का फैसला किया

Updated Feb 23, 2022 | 02:16 AM IST

Russia Ukraine Crisis : रूस ने पूर्वी यूक्रेन के दो क्षेत्रों दोनेत्स्क एवं लुहास्क को स्वतंत्र देश की मान्यता दे दी है। उसके इस कदम से अमेरिकी सहित पश्चिमी देश भड़क गए हैं। पश्चिमी देशों ने उसके खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एग्जीक्यूटिव आदेश जारी कर पूर्वी यूक्रेन के साथ कारोबार एवं निवेश पर रोक लगा दी है। ब्रिटेन ने भी कहा है कि वह रूस पर प्रतिबंध लगाएगा। दोनेत्स्क एवं लुहास्क को स्वतंत्र देश की मान्यता देने के बाद रूस ने इस क्षेत्र में अ

Loading ...
तस्वीर साभार:  AP
रूस-यूक्रेन संकट

यूक्रेन के ताजा हालात पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक हुई है। संयुक्त राष्ट्र में यूक्रेन के राजदूत सर्गेई किसलित्सा ने यूएनएससी की बैठक में कहा कि उनका देश शांति चाहता है। हम समस्या के कूटनीतिक एवं राजनीतिक सुलह के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम किसी उकसावे के झांसे में नहीं आएंगे। राजदूत ने कहा, 'संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देश रूसी आक्रमण का सामना कर रहे हैं। इसने यूएन के चार्टर को नजरंदाज किया है और साल 2014 से यूक्रेन के एक हिस्से पर कब्जा जमाया है।' यूक्रेन पर गहराते संकट के बीच भारत ने अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने के लिए अपने ड्रीमलाइनर B-787  विमान को रवाना किया है।  

Feb 23, 2022  |  12:41 AM (IST)
यूक्रेन: युद्धग्रस्त पूर्व में एक सैनिक की मौत

यूक्रेन की सेना का कहना है कि युद्धग्रस्त पूर्व में एक सैनिक की मौत हो गई है और छह घायल हुए हैं।

Feb 23, 2022  |  12:09 AM (IST)
अमेरिका यूक्रेन में संघर्ष से बचने का रास्ता तलाश रहा है: पेंटागन प्रमुख

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने यूक्रेन पर रूस के 'नवीनतम आक्रमण' की निंदा की, लेकिन कहा कि संघर्ष को बढ़ने से रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका सहयोगियों के साथ काम कर रहा है।

Feb 23, 2022  |  12:19 AM (IST)
यूक्रेन से 242 भारतीय दिल्ली पहुंचे

एयर इंडिया के विशेष विमान से 242 भारतीय नागरिक यूक्रेन से दिल्ली आ गए हैं। 

Feb 22, 2022  |  11:54 PM (IST)
रूस ने यूक्रेन से राजनयिकों को बाहर निकालने का फैसला किया

रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसने यूक्रेन से अपने राजनयिक कर्मियों को बाहर निकालने का फैसला किया है।

Feb 22, 2022  |  11:03 PM (IST)
रूस आवश्यक होने पर सेना सहित,अलग गणराज्यों के साथ नई संधि के तहत अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए रेडी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुतिन का कहना है कि यूक्रेन शांति समझौता अब 'मौजूद नहीं' वहीं पुतिन ने कहा कि रूस ने डोनबास गणराज्यों को उनके संविधानों में निर्दिष्ट सीमाओं के भीतर मान्यता दी है, और मॉस्को आवश्यक होने पर सेना सहित, अलग गणराज्यों के साथ नई संधि के तहत अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए तैयार है।

Feb 22, 2022  |  10:48 PM (IST)
यूक्रेन पर हमले की आशंका बढ़ी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का राष्ट्र के नाम होगा संबोधन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन आज देर रात अपने राष्ट्र के नाम संबोधन करेंगे बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति बाइडन यूक्रेन पर रूस के उठाए कदमों पर अपनी बात रखेंगे।
Feb 22, 2022  |  10:37 PM (IST)
क्या यूक्रेन पर व्यापक हमले का रास्ता साफ?
रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने सांसदों से रूस के बाहर बल प्रयोग की अनुमति देने का आग्रह किया था, इस पर रूस की संसद ने पुतिन को देश के बाहर सेना के इस्तेमाल की इजाजत दे दी है, माना जा रहा है कि सांसदों की ये मंजूरी यूक्रेन पर व्यापक हमले का रास्ता साफ कर सकती है।
Feb 22, 2022  |  09:48 PM (IST)
यूक्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की विशेष उड़ान में देरी
241 यात्रियों के साथ यूक्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की विशेष उड़ान में देरी हो रही है और यह रात 11.30 बजे (आज रात) आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचेगी पहले इसे आज रात 10.15 बजे लैंड करना था।
Feb 22, 2022  |  09:44 PM (IST)
रूसी सांसदों की मंजूरी यूक्रेन पर व्यापक हमले का रास्ता साफ कर सकती है

रूस यूक्रेन तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि  रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने सांसदों से रूस के बाहर बल प्रयोग की अनुमति देने का आग्रह किया है, सांसदों की मंजूरी यूक्रेन पर व्यापक हमले का रास्ता साफ कर सकती है।
 

Feb 22, 2022  |  08:15 PM (IST)
अभी पूर्वी यूक्रेन में सेना भेजने की योजना नहीं बना रहा है रूस

एएफपी के मुताबिक रूस अभी पूर्वी यूक्रेन में सेना भेजने की योजना नहीं बना रहा है। नाटो ने मंगलवार को यूक्रेन के दूत के साथ तत्काल बैठक की घोषणा की।

रूस-यूक्रेन तनाव: ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन ने 5 रूसी बैंकों और 3 व्यवसायियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की

Feb 22, 2022  |  05:47 PM (IST)
 भारत और यूक्रेन के बीच उड़ान प्रमुख जानकारी

1. यूक्रेन के लिए एयर इंडिया की पहली उड़ान ने आज सुबह 7.30 बजे उड़ान भरी और पूरी क्षमता के साथ आज रात करीब 10.15 बजे टी-3, आईजीआई हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है। 

2. 24 और 26 फरवरी, 2022 को एयर इंडिया की दो और उड़ानें होंगी।

3. एयर इंडिया ने इससे पहले यूक्रेन के लिए कभी भी कोई कॉमर्शियल उड़ानें संचालित नहीं की हैं। लेकिन यूक्रेन में भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए, न केवल एयर इंडिया ने उड़ानें शुरू की हैं, बल्कि कुछ अन्य भारतीय ऑपरेटरों से यूक्रेन की मांग के आधार पर अपनी उड़ान सेवाएं शुरू करने की उम्मीद है।

Feb 22, 2022  |  05:43 PM (IST)
रूस से गैस पाइपलाइन नॉर्ड स्ट्रीम-2 के प्रमाणिकरण को जर्मनी ने रोका

यूक्रेन मामले को लेकर जर्मनी ने रूस से गैस पाइपलाइन नॉर्ड स्ट्रीम-2 के प्रमाणिकरण के लिए आवश्यक प्रमुख दस्तावेज को वापस लेने का आदेश दिया।
 

Feb 22, 2022  |  05:38 PM (IST)
दुनिया एक और यूद्ध बर्दाश्त नहीं कर सकती है- विदेश सचिव

रूस-यूक्रेन मामले पर विदेश सचिव ने कहा कि आज सुबह हमने यूएनएससी में एक स्टेटमेंट दिया। हम स्पष्ट कर चुके हैं कि तनाव कम होना चाहिए, दुनिया एक और यूद्ध बर्दाश्त नहीं कर सकती है, कि कूटनीति और कूटनीतिक प्रयास ही सभी के लिए स्वीकार्य सौहार्दपूर्ण समाधान तक पहुंचने का एकमात्र तरीका है।

Feb 22, 2022  |  05:48 PM (IST)
हम यूक्रेन की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि अन्य कारणों बाजार में उतार-चढ़ाव हो रहा है लेकिन हां हम यूक्रेन की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। रूस-यूक्रेन संकट का असर अभी व्यापार पर नहीं, हम इस बात को लेकर सतर्क हैं कि हमारे निर्यातकों पर इसका असर नहीं हो।

Feb 22, 2022  |  05:33 PM (IST)
रूस ने यूक्रेन की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया- बोरिस जॉनसन

व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन किया है। हम तुरंत रूसी आर्थिक हितों को लक्षित प्रतिबंधों का एक पैकेज स्थापित करेंगे। यह नितांत आवश्यक है कि यूरोपीय देश की विजय सफल न हो और पुतिन विफल हो जाएं।

Feb 22, 2022  |  05:09 PM (IST)
रूस ने यूक्रेन के विद्रोही क्षेत्रों पर कब्जा जमाने की तैयारी की

रूस ने मंगलवार को नए बिल के साथ यूक्रेन के विद्रोही क्षेत्रों पर कब्जा जमाने की तैयारी कर ली, जिससे उसे वहां सैनिकों को तैनात करने की अनुमति मिल जाएगी। वहीं, पश्चिमी देशों ने यूक्रेन पर आक्रमण की आशंका के बीच मॉस्को के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की तैयारी कर ली है। रूस ने ये नए बिल तब पेश किए हैं, जब एक दिन पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दे दी।  मलिन के नियंत्रण वाली संसद जल्द ही इन विधेयकों पर मुहर लगा सकती है। ये विधेयक यूक्रेन में घुसने के बहाने के तौर पर इस्तेमाल हो सकते हैं, जिसकी आशंका अमेरिका और उसके सहयोगियों ने जतायी है।

Feb 22, 2022  |  02:32 PM (IST)
दिल्ली में छत्तीसगढ़ सरकार ने हेल्पडेस्क शुरू किया

रूस - यूक्रेन विवाद के बीच रूस ने यूक्रेन के दो हिस्सों को अलग राष्ट्र के तौर पर मान्यता दे दी। इसी बीच भारत भी अपने भारतीय छात्रों को वापस लाने में जुटी हुई है। यूक्रेन मामले पर छत्तीसगढ़ सरकार की त्वरित कार्रवाई करते हुए यूक्रेन में फंसे प्रदेश के नागरिकों और छात्रों की सहायता के लिए कदम उठाना शुरू कर दिया है।

Chandrayaan 3