लाइव टीवी
  • Hindi News
  • World News
  • Russia Ukraine news live update today UNSC meet Vladimir Putin Joe Biden NATO Europe India China Economic sanctions live blog
Live Blog

Russia Ukraine News Updates: यूक्रेन को एक हजार टैंक रोधी हथियार और विशेष मिसाइल भेजेगा जर्मनी

Updated Feb 27, 2022 | 12:36 AM IST

Russia Ukraine latest news update: यूक्रेन में रूसी सैन्‍य कार्रवाई के तीन दिन पूरे हो चुके हैं। रूसी सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव में प्रवेश कर गए हैं और सड़कों पर घमासान जारी है। यहां रूस ने इमारतों पर मिसाइल से हमला किया गया। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में राजनीतिक समर्थन मांगा।

Loading ...

Russia Ukraine news update: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने का प्रयास भारत ने शुरू कर दिया है। यूक्रेन से वापस आए 219 भारतीयों को लेकर एअर इंडिया की पहली उड़ान शनिवार को बुखारेस्ट से मुंबई पहुंची। वहीं यूक्रेन की राजधानी कीव में रात को विस्फोटों और सड़कों पर घमासान के बाद कर्फ्यू की अवधि को बढ़ा दिया गया है। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने कहा है कि रूस के हमले में 198 लोग मारे गए हैं और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में तीन बच्चे भी हैं। राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा है कि हम अपने देश की रक्षा करेंगे और ऑनलाइन बहुत सारी गलत जानकारी है। फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें। मैं यहां हूं। हम अपने देश की रक्षा करेंगे, क्योंकि हमारी ताकत हमारे सच में है। 

Feb 27, 2022  |  12:17 AM (IST)
यूक्रेन में फंसे 199 लोगों की सूची केंद्र को दी गई: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल सरकार ने शनिवार को राज्य के उन 199 लोगों की सूची केंद्र सरकार को भेजी जो युद्ध प्रभावित यूक्रेन में फंसे हुए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुछ देर में कुछ छात्र मुंबई और नयी दिल्ली पहुंचेंगे तथा राज्य सरकार उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए उनके परिजनों के संपर्क में है।

Feb 26, 2022  |  11:43 PM (IST)
जर्मनी भेजेगा टैंक और हथियार
एएफपी न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मनी का कहना है कि वह यूक्रेन को 1,000 टैंक रोधी हथियार, 500 'स्टिंगर' सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल भेजेगा।
Feb 26, 2022  |  11:01 PM (IST)
यूक्रेन से मुंबई पहुंचे छात्रों को ला रही हैं गुजरात सरकार ने दो बसें भेजीं
गुजरात सरकार ने यूक्रेन से आने वाले राज्य के 44 विद्यार्थियों को लाने के लिए दो बसें मुंबई भेजी थी जो मुंबई से रवाना हो गई हैं। विदेश मंत्रालय ने दिन में बताया था कि बुखारेस्ट से 219 भारतीयों को लेकर पहली उड़ान शनिवार दोपहर मुंबई के लिए रवाना हुई जो शनिवार रात को मुंबई पहुंची।
Feb 26, 2022  |  10:21 PM (IST)
16 हजार छात्र हैं फंसे

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बृहस्पतिवार को बताया था कि यूक्रेन में लगभग 16,000 भारतीयों के फंसे होने का अनुमान है, जिनमें अधिकतर छात्र शामिल हैं। कीव और रोमानिया सीमा चौकी के बीच की दूरी लगभग 600 किलोमीटर है और सड़क मार्ग से इस दूरी को करने में आठ घंटे से 11 घंटे का समय लगता है।

Feb 26, 2022  |  09:52 PM (IST)
सरमा ने यूक्रेन में फंसे असम के लोगों को निकालने के लिए जयशंकर से बात की

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि उन्होंने युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे हुए असम के लोगों को निकालने के संबंध में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात की है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यूक्रेन में हमारे छात्रों की सुरक्षा के बारे में विदेश मंत्री श्री एस. जयशंकर से बात की। उन्होंने मुझे बताया कि विदेश मंत्रालय (एमईए) छात्रों और निवासियों को तेजी से निकालने के लिए भारतीय दूतावास के साथ मिलकर काम कर रहा है।’’

Feb 26, 2022  |  08:40 PM (IST)
219 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची उड़ान

रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से उड़ान भरने वाली एअर इंडिया की पहली निकासी उड़ान मुंबई पहुंच गई है। इसमें यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद वहां फंसे 219 भारतीय सवार हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई हवाई अड्डे पर यूक्रेन से निकाले गए भारतीय छात्रों का स्वागत किया। पीयूष गोयल ने कहा कि इस संकट की शुरुआत के बाद से, हमारा मुख्य उद्देश्य यूक्रेन में फंसे प्रत्येक भारतीय को वापस लाना था। यहां 219 छात्र पहुंचे हैं। यह पहला जत्था था, दूसरा जल्द ही दिल्ली पहुंचेगा। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक वे सभी घर वापस नहीं आ जाते। 

Feb 26, 2022  |  07:39 PM (IST)
UNSC में भारत के रुख की रूस ने की प्रशंसा

भारत में रूसी दूतावास ने कहा कि 25 फरवरी को यूएनएससी में मतदान में भारत की स्वतंत्र और संतुलित स्थिति की अत्यधिक सराहना करते हैं। विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की भावना में, रूस यूक्रेन के आसपास की स्थिति पर भारत के साथ घनिष्ठ संवाद बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Feb 26, 2022  |  07:24 PM (IST)
यूक्रेन की सैन्य मदद के लिए आगे आया अमेरिका

सचिव एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि आज मैंने रक्षा विभाग को यूक्रेन को तत्काल सैन्य सहायता में अतिरिक्त $350 मिलियन प्रदान करने के लिए अधिकृत किया है ताकि रूस के अकारण और अनुचित युद्ध से खुद को बचाने में मदद मिल सके।

Feb 26, 2022  |  06:45 PM (IST)
जेलेंस्की ने की PM मोदी से बात

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन द्वारा रूसी आक्रमण को खदेड़ने की प्रक्रिया के बारे में सूचित किया। हमारी जमीन पर एक लाख से अधिक आक्रमणकारी हैं। वे आवासीय भवनों पर अंधाधुंध फायरिंग करते हैं। भारत से UNSC में हमें राजनीतिक समर्थन देने का आग्रह किया। एक साथ हमलावर को रोकें। 

Feb 26, 2022  |  06:23 PM (IST)
रूस ने 3 देशों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया

रूस ने कई देशों के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया। पौलैंड, चेक और बुल्गारिया के लिए हवाई क्षेत्र बंद किया।

Feb 26, 2022  |  05:45 PM (IST)
हंगरी: भारत के दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

हंगरी में भारत के दूतावास ने भारतीयों को हंगरी के रास्ते यूक्रेन से निकालने को लेकर सलाह जारी की है 

Feb 26, 2022  |  05:01 PM (IST)
स्लोवाकिया में भारतीय दूतावास ने जारी की सलाह

स्लोवाकिया में भारतीय दूतावास ने उजहोरोड-वैस्ने नेमेके सीमा के माध्यम से भारतीयों को निकालने के लिए सलाह जारी की 

Feb 26, 2022  |  04:49 PM (IST)
कीव से 30 KM दूर रूसी सेना: ब्रिटेन

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने कीव पर अपनी सेना के साथ अपनी बढ़त जारी रखी है, जो अब शहर के केंद्र से 30 किमी दूर है। यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने देश भर में कड़ा प्रतिरोध जारी रखा है। 

Feb 26, 2022  |  04:47 PM (IST)
रूस को SWIFT से अलग करने के पक्ष में फ्रांस: यूक्रेन मंत्री

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि फ्रांस रूस को स्विफ्ट से प्रतिबंधित करने का समर्थन करता है। मैंने रूसी आक्रमण को रोकने के लिए यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों के तीसरे पैकेज को तुरंत पेश करने का आग्रह किया। यूक्रेन को अपनी रक्षा करने में मदद करने के लिए फ्रांस हथियारों और सैन्य उपकरणों की आपूर्ति करने के लिए भी तैयार है।

Feb 26, 2022  |  04:55 PM (IST)
जेलेंस्की ने जर्मनी-हंगरी से रूस को SWIFT से अलग करने का आग्रह किया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने जर्मनी और हंगरी से रूस को स्विफ्ट बैंकिंग प्रणाली से अलग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रूस को स्विफ्ट से अलग करने के लिए यूरोपीय संघ के देशों से लगभग पूर्ण समर्थन पहले से ही है। मुझे उम्मीद है कि जर्मनी और हंगरी में इस फैसले का समर्थन करने का साहस होगा।

Feb 26, 2022  |  04:03 PM (IST)
जो मदद के लिए आना चाहते हैं, उन्हें हथियार देंगे: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा कि हम कीव और शहर के प्रमुख बिंदुओं को नियंत्रित कर रहे हैं। जो लोग आकर हमारी मदद करना चाहते हैं, हम आपको हथियार देंगे। हमें इस युद्ध को रोकने की जरूरत है, हम शांति से रह सकते हैं।

Feb 26, 2022  |  04:12 PM (IST)
2 दिन में 198 लोगों की मौत: यूक्रेन

रूस के हमले पर यूक्रेन हेल्थ मिनिस्ट्री का बयान है कि 2 दिनों में 198 नागरिक युद्ध में अब तक मारे गए हैं। मरने वालों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। रूस ने आम नागरिकों पर हमले से इनकार किया है। 1115 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 33 बच्चे भी शामिल हैं।

Chandrayaan 3