लाइव टीवी
  • Hindi News
  • World News
  • Peng Liyuan to Carrie Symonds, meet some popular first ladies of the world, see pictures

पेंग लियुआन से लेकर कैरी साइमंड्स तक, मिलिये दुनिया की चर्चित 'फर्स्‍ट लेडीज' से [PHOTOS]

Updated Jun 07, 2021 | 21:13 IST |

दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जिसके शासनाध्‍यक्षों या राष्‍ट्र प्रमुखों की पत्‍न‍ियां भी सियासत हो या कूटनीति, उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं और अपने अनूठे अंदाज से खूब सुर्खियां भी बटोरती हैं।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: AP, File Image

ये हैं चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की पत्‍नी पेंग लियुआन। चीन की घरेलू राजनीति में दोनों को एक आदर्श दंपति के तौर पर देखा जाता है तो अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया में भी चीन की प्रथम महिला अपने फैशन सेंस और कई अन्‍य कारणों से खूब चर्चा बटोरती हैं। बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात 1980 के दशक में हुई थी और शी ने 40 मिनट के भीतर पेंग से शादी करने का फैसला कर लिया था।
 

2/ 5
तस्वीर साभार: AP, File Image

फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। ब्रिजिट उस वक्त 40 साल की थीं, जब उनकी मुलाकात 15 वर्षीय इमैनुएल मैक्रों से हुई। मैक्रों उस वक्‍त हाई स्‍कूल में ब्रिजिट के छात्र थे। 2006 में ब्रिजिट ने अपने बैंकर पति आंद्रे लुईस ऑजियेरे को तलाक दे दिया और अक्‍टूबर 2007 में दोनों ने शादी कर ली। इसके एक दशक बाद मई 2017 में मैक्रों फ्रांस के राष्‍ट्रपति बने और ब्रिजिट फर्स्‍ट लेडी।
 

3/ 5
तस्वीर साभार: AP, File Image

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने हाल ही में उम्र में 23 साल छोटी अपनी मंगेतर कैरी साइमंड्स से शादी की है। कैरी कंजरवेटिव पार्टी और बोरिस जॉनसन के चुनावी अभियान से लंबे समय से जुड़ी रही हैं और बताया जाता है कि इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढीं। दोनों का एक बेटा विल्फ्रेड है, जिसका जन्म अप्रैल 2020 में हुआ था। कैरी साइमंड्स लंदन के रसूखदार परिवार से ताल्‍लुक रखती हैं।

5/ 5
तस्वीर साभार: AP, File Image

दुनिया की स्‍टाइलिश फर्स्‍ट लेडीज की बात हो तो उसमें मेलानिया ट्रंप को नहीं भूला जा सकता। अमेरिका में 20 जनवरी, 2021 को हुए सत्‍ता परिवर्तन के बाद हालांकि यह रुतबा अब उनके पास नहीं रहा है, लेकिन ट्रंप के सत्‍ता में रहते हुए विदेशी मीडिया में उन्‍होंने खूब सुर्खियां बटोरी। ट्रंप के साथ मेलानिया जब भी विदेश दौरों पर पहुंचीं, उनके कपड़ों, फैशन को लेकर हमेशा चर्चा होती रही।
 

Chandrayaan 3