लाइव टीवी

[PHOTOS] जन्‍नत कहीं है तो यहीं है, खूबसूरती ही नहीं, इनोवेशन में भी सबसे आगे है ये देश

Updated Jul 27, 2019 | 19:50 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

स्विट्जरलैंड की गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत देश के तौर पर होती है, जिसे लोग 'धरती का स्‍वर्ग' भी कहते हैं। तस्‍वीरें यहां की खूबसूरती बयां करती हैं, जो बरबस ही लोगों का ध्‍यान खींचती है।

Loading ...
1/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

स्विट्जरलैंड की गिनती यूरोप के सबसे खूबसूरत देश के तौर पर होती है, जो अपनी खूबसूरती की वजह से 'धरती के स्‍वर्ग' के तौर पर भी जाना जाता है। पर सिर्फ खूबसूरती ही इसकी पहचान नहीं है, बल्कि यह देश कई अन्‍य मामलों में भी दुनिया के अन्‍य राष्‍ट्रों के मुकाबले कई गुना आगे है। यह देश लगातार दूसरी बार दुनिया के सबसे अधिक इनोवेशन वाले देश के रूप में दर्ज हुआ है। यह उपलब्धि स्विट्जरलैंड ने लगातार दूसरी बार हासिल की है।

2/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

वैश्विक नवप्रवर्तन सूचकांक (GII) रैंकिंग में स्विट्जरलैंड जहां पहले पायदान पर है, वहीं इस सूचकांक के अन्‍य शीर्ष 9 देशों में स्वीडन, अमेरिका, नीदरलैंड, ब्रिटेन, फिनलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, जर्मनी और इजरायल शामिल हैं।

3/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

जीआईआई रैंकिंग स्विट्जरलैंड के साथ-साथ भारत के लिए भी बेहद अहम है, जिसने 129 अर्थव्यवस्थाओं में 52वां स्थान हासिल किया, जबकि बीते साल इस सूचकांक में भारत का 57वां स्थान था।

5/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

यह रैंकिंग रिसर्च, प्रौद्योगिकी व रचनात्मकता सहित 80 पैरामीटर्स के आधार पर तैयार की गई है। इसमें यह भी कहा गया है कि विज्ञान व प्रौद्योगिकी से जुड़े अधिकांश केंद्र अमेरिका, चीन और जर्मनी में हैं।

6/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

स्विट्जरलैंड पर्यटकों के बीच खूब मशहूर है, जहां की पर्वत श्रृंखलाएं, प्राकृतिक दृश्‍य, नदियां, झीलें लोगों का ध्‍यान बरबस ही अपनी ओर खींचती है, जो बेहद खूबसूरत और सुकून देने वाला एहसास होता है।

7/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

यूरोप का यह देश कला और सांस्‍कृतिक रूप से भी खूब समृद्ध हैं, जहां कई म्‍यूजियम और ऐतिहासिक स्‍थल हैं तो यहां की घड़ियां और चॉकलेट्स पूरी दुनिया में मशहूर हैं।

8/ 8
तस्वीर साभार: Instagram

स्विट्जरलैंड की खूबसूरती ये तस्‍वीरें भी बयां करती हैं, जो यहां पहुंचने वालों का मन मोह लेती हैं और उनके दिलों में हमेशा के लिए बस जाती है। 

Chandrayaan 3