लाइव टीवी
  • Hindi News
  • World News
  • Ukraine-Russia conflict, After Russia's attack, pictures tell the scene of devastation

Russia Ukraine Conflict: रूस के हमले के बाद तस्वीरें बता रहीं तबाही का मंजर, देखें PHOTOS

Updated Feb 24, 2022 | 16:13 IST |

रूसी सैनिकों ने गुरुवार को यूक्रेन पर हमला किया। इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा एवं प्रतिबंधों को नजरंदाज करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।'

Loading ...
1/ 6
तस्वीर साभार: AP

रूस के हमले से क्षतिग्रस्त यूक्रेन का रडार सिस्टम। रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन पर हवाई और मिसाइल हमलों की शुरूआत की। यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि रूसी सैनिकों ने देश में घुसने का प्रयास किया। पुतिन ने कहा कि उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है, बल्कि क्षेत्र को सैन्य प्रभाव से मुक्त बनाना एवं अपराध करने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा करना है।

2/ 6
तस्वीर साभार: AP

यूक्रेन के खार्किव में गुरुवार, 24 फरवरी, 2022 को रूसी हमले के बाद लोग सड़क पर सैन्य उपकरणों के टुकड़ों के बगल में खड़े हैं। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर अपने प्रत्याशित हमले की शुरुआत की है। कीव, खार्किव और ओडेसा में सुबह होने से पहले बड़े विस्फोटों की आवाज सुनी गई। विश्व के नेताओं ने रूसी आक्रमण की निंदा की जिससे बड़े पैमाने पर लोग हताहत हो सकते हैं।

3/ 6

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने यूक्रेन में ‘‘विशेष सैन्य अभियान’’ शुरू करने का निर्णय उसका असैन्यीकरण करने और नाजियों से मुक्त कराने के मकसद से लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस कदम का लक्ष्य रूसी नागरिकों सहित शांतिप्रिय लोगों के खिलाफ अनगिनत अपराध करने वालों को न्याय के दायरे में भी लाना है।

5/ 6
तस्वीर साभार: AP

कीव, यूक्रेन,में रूसी हमल के बाद श्रमिकों ने ट्रक पर एक रॉकेट लोड किया। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर अपने प्रत्याशित हमले की आज ही शुरुआत की है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने यूक्रेन की वायु सेना और हवाई रक्षा तथा सैन्य बुनियादी ढांचे को बेअसर करने के लिए हथियारों का इस्तेमाल किया है।

6/ 6
तस्वीर साभार: PTI

हमले के बाद यूक्रेन के लोग भागते हुए नजर आए। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ब्लोदीमिर जेलेनस्की ने विश्व के अन्य नेताओं से देश को रक्षा सहयोग मुहैया कराने और उसके हवाई क्षेत्र को रूस से बचाने में मदद करने की अपील की है।

Chandrayaan 3