लाइव टीवी

Blast in Pakistan: पाकिस्तान के ग्वादर में भीषण बम धमाका, तीन चीनी नागरिकों सहित 9 लोगों की मौत

Updated Aug 21, 2021 | 08:17 IST

Gwadar Blast Update: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर में शुक्रवार को हुए एक विस्फोट में कम में 9 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मरने वालों में तीन चीनी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं।

Loading ...
मुख्य बातें
  • पाकिस्तान के ग्वादर में भीषण विस्फोट में नौ लोगों की मौत
  • मरने वाले लोगों में तीन चीनी नागरिक भी शामिल
  • चीनी नागरिकों को निशाना बनाकर किया गया था धमाका

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। बलूचिस्तान के ग्वादर में शुक्रवार को भीषण बम धमाका हुआ है जिसमें 9 लोगों की जान चली गई।  ये बम धमाका में चीनी इंजीनियरों की एक कार को निशाना बनाया गया था। धमाके में मारे गए 9 लोगों में से तीन चीनी नागरिक हैं। हालांकि 'बलूचिस्तान पोस्ट' ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि धमाके में 9 चीनी इंजीनियर मारे गए हैं।

चीन ने पाकिस्तान को दिया निर्देश

इस हमले के बाद चीन ने पाकिस्तान को कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। साथ ही कड़े शब्दों में चीन ने पाकिस्तान से कहा है कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। बता दें कि बीते दो महीने में ये दूसरी बार है जब पाकिस्तान में चीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत के पास इस बम धमाके में क्षतिग्रस्त हुई कार का वीडियो  भी है। पुलिस के अनुसार यह धमाका शुक्रवार को दोपहर बंदरगाह शहर ग्वादर के बलूच वार्ड क्षेत्र में हुआ जिसके बाद मौके पर दो बच्चों के शव मिले

चीनी इंजीनियर्स को बनाया निशाना

लाल रंग की जिस कार में चाइनीज इंजीनियर जा रहे थे उसे निशाना बनाकर यह धमाका किया गया था। ये हमला चाइनीज कंस्ट्रक्शन साइट के पास हुआ है। हमले में मारे गए 9 लोगों में से दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा कई आम लोग भी घायल हैं। बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान में चीनी इंजीनियर्स को निशाना बनाया जा चुका है। पुलिस ने बताया, ‘एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। दो बच्चों की मौत हो गई है। पुलिस ने कहा कि विस्फोट की प्रकृति का अभी पता नहीं चला है और किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।'