लाइव टीवी

भारत हर चुनौतियों का समाधान दे रहा है, जर्मनी के म्युनिख में प्रवासी भारतीयों से बोले पीएम मोदी 

Updated Jun 26, 2022 | 19:42 IST

PM Modi speech in Germany : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी 7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जर्मनी में हैं। इस दौरे के दौरान उन्होंने  म्यूनिख में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। हम भारतीय कहीं भी रहें, अपनी डेमोक्रेसी पर गर्व करते हैं। हर हिंदुस्तानी गर्व से कहता है, भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों को भी गिनाए।

Loading ...

PM Modi speech in Germany : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के म्यूनिख में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। वे जी 7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए जर्मनी में हैं। प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग बहुत दूर-दूर से आए हैं। आपका स्नेह भूल नहीं सकता हूं। आप सभी में संस्कृति और एकता देख रहा हूं। आपका ये स्नेह मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। आपके इस प्यार, उत्साह और उमंग से जो लोग हिंदुस्तान में देख रहे हैं उनका सीना भी गर्व से भर गया होगा। उन्होंने कहा कि हम सभी भारतीय इस साल अपनी आजादी के 75 वर्ष का पर्व मना रहे है, अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी के 75वें वर्ष में भारत अभूतपूर्व समग्रता और इससे प्रोत्साहित होने वाली करोड़ों आकांक्षाओं का गवाह बन रहा है।  भारत आज अभूतपूर्व संभावनाओं से भरा है। उन्होंने कहा कि वो दिन चले गए जब दुनिया में कुछ होता था तो हम रोना रोते थे, आज का भारत वैश्विक चुनौतियों का समाधान दे रहा है। आज भारत के लोगों को भरोसा है कि उनका पैसा ईमानदारी से देश के लिए लग रहा है। मुश्किल से मुश्किल हालात में भी भारत के लोगों का हौसला ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

पीएम मोदी के संबोधन की प्रमुख बातें

  1. पीएम ने कहा कि आज का दिन एक और वजह से जाना जाता है। जो डेमोक्रेसी हमारा गौरव है, जो डेमोक्रेसी हर भारतीय के DNA में है, आज से 47 साल पहले इसी समय उस डेमोक्रेसी को बंधक बनाने, डेमोक्रेसी को कुचलने का प्रयास किया गया था। भारत के लोगों ने लोकतंत्र को कुचलने की सारी साजिशों का जवाब, लोकतांत्रिक तरीके से ही दिया। हम भारतीय कहीं भी रहें, अपनी डेमोक्रेसी पर गर्व करते हैं। हर हिंदुस्तानी गर्व से कहता है, भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है।
  2. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के हर गांव तक बिजली पहुंच चुकी है। आज भारत का लगभग हर गांव, सड़क मार्ग से जुड़ चुका है। आज भारत के 99 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के पास क्लीन कुकिंग के लिए गैस कनेक्शन है। आज भारत का हर परिवार बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ा हुआ है। भारत ने दिखाया है कि इतने विशाल और इतनी विविधता भरे देश में डेमोक्रेसी कितने बेहतर तरीके से डिलिवर कर रही है।  जिस तरह करोड़ों भारतीयों ने मिलकर बड़े-बड़े लक्ष्य हासिल किए हैं, वो अभूतपूर्व है। आज भारत का हर गांव Open Defecation Free है।
  3. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत के हर गरीब को 5 लाख रुपए के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है। कोरोना के इस समय में भारत पिछले दो साल से 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज सुनिश्चित कर रहा है। इतना ही नहीं, आज भारत में औसतन हर 10 दिन में एक यूनिकॉर्न बन रहा है। 
  4. पीएम ने कहा कि आज 21वीं सदी का भारत, चौथी औद्योगिक क्रांति में, इंडस्ट्री 4.0 में, पीछे रहने वालों में नहीं बल्कि इस औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने वालों में से एक है।  Information Technology में, Digital Technology में भारत अपना परचम लहरा रहा है। दुनिया में हो रहे रियल टाइम डिजिटल पेमेंट्स में से 40% ट्रांजेक्शन भारत में हो रहे हैं। आज भारत डेटा कंजम्प्शन में नए रिकॉर्ड बना रहा है। भारत उन देशों में है जहां डेटा सबसे सस्ता है।
  5. आज भारत में हर महीने औसतन 5 हजार पेटेंट फाइल होते हैं। आज भारत हर महीनें औसतन 500 से अधिक आधुनिक रेलवे कोच बना रहा है। आज भारत हर महीने औसतन 18 लाख घरों को पाइप वॉटर सप्लाई से जोड़ रहा है।
  6. पीएम मोदी ने कहा कि आज का भारत “होता है, चलता है, ऐसे ही चलेगा” वाली मानसिकता से बाहर निकल चुका है।  आज भारत ‘करना है’ ‘करना ही है’ और ‘समय पर करना है’ का संकल्प रखता है। पीएम ने कहा कि भारत अब तत्पर है, तैयार है, अधीर है। भारत अधीर है, प्रगति के लिए, विकास के लिए। भारत अधीर है, अपने सपनों के लिए, अपने सपनों की सिद्धि के लिए है।
  7. पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में 90 प्रतिशत adults को वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी हैं। 95 प्रतिशत adults ऐसे हैं, जो कम से कम एक डोज़ ले चुके हैं। ये वही भारत है, जिसके बारे में कुछ लोग कह रहे थे कि सवा अरब आबादी को वैक्सीन लगाने में 10-15 साल लग जाएंगे। आज जब मैं आपसे बात कर रहा हूं तो भारत में वैक्सीन का आंकड़ा 196 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है। मेड इन इंडिया वैक्सीन ने भारत के साथ ही दुनिया के करोड़ों लोगों की कोरोना से जान बचाई है।
  8. पीएम ने कहा कि मुश्किल से मुश्किल हालातों में भी भारत के लोगों का हौसला ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। पिछले साल हमने अब तक का highest export किया है। ये इस बात का सबूत है कि एक ओर हमारे manufacturers नए अवसरों के लिए तैयार हो चुके हैं, वहीं दुनिया भी हमें उम्मीद और विश्वास से देख रही है।
  9. पीएम मोदी ने कहा कि क्लाइमेट चेंज, आज ये भारत में केवल सरकारी पॉलिसीज़ का मुद्दा नहीं है। भारत का युवा EV और ऐसी ही दूसरी pro-climate technologies में invest कर रहा है। Sustainable climate practices आज भारत के सामान्य से सामान्य मानवी के जीवन का हिस्सा बन रही हैं। आज स्वच्छता भारत में एक जीवनशैली बन रही है।
  10. पीएम ने कहा कि भारत के लोग, भारत के युवा देश को स्वच्छ रखना अपना कर्तव्य समझ रहे हैं। आज भारत के लोगों को भरोसा है कि उनका पैसा ईमानदारी से देश के लिए लग रहा है, भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ रहा। इसलिए देश में tax compliance तेजी से बढ़ रही है।