लाइव टीवी

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने PM Modi की क्यों की जमकर तारीफ? जानिये वजह

Updated Apr 08, 2022 | 14:09 IST |

श्रीलंका एक आपात जैसी स्थिति से जूझ रहा है। पेट्रोल से लेकर दूध, फल-सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं । इस बीच श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने भारत से मिली मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की है ।

Loading ...

श्रीलंका के आर्थिक हालात बहुत खराब हैं। देश आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। डॉलर के मुकाबले श्रीलंकाई रुपया तेजी से गिर रहा है और विदेशी कर्ज बढ़ रहा है। पर्यटन में गिरावट के कारण श्रीलंका सरकार की आय में भी भारी गिरावट आई है। गैस और ईंधन की कमी के वजह से बड़े पैमाने पर बिजली कटौती हुई है। इस दौरान कई देश मदद के लिए आगे आ रहे हैं। पड़ोसी देश होने के नाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रीलंका को मदद भेजी है। भारत सरकार ने श्रीलंका को अब तक 270,000 मीट्रिक टन से अधिक ईंधन की आपूर्ति की है ताकि श्रीलंका में बिजली संकट को कम करने में मदद मिल सके। इस बीच श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की है। देखें क्या कहा उन्होंने...