आदित्य सिंह

Follow On:

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या का रहने वाला हूं। लिखने-पढ़ने का शौकीन, राजनीति और शिक्षा से जुड़े मुद्दों में विशेष रुचि। साथ ही हेल्थ व लाइफस्टाइल की बेहतर समझ है और नए अंदाज में पेश करने का हुनर रखता हूं। बचपन राम की नगरी में बीता। साल 2012 में पढ़ाई के सिलसिले में देश की राजधानी दिल्ली आना हुआ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से ग्रेजुएशन किया। इस दौरान छात्र राजनीति में भी अहम भूमिका रही। साथ ही वाद विवाद व भाषण प्रतियोगिता में कई मेडल अपने नाम किये।शुरुआत से ही साहित्य और कविताओं में अधिक रुचि होने के कारण जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन, नोएडा से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दिया।कई छोटे डिजिटल न्यूज चैनल में इंटर्नशिप करने के बाद अगस्त 2021 में टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा। इस दौरान एंटरटेनमेंट, हेल्थ, लाइफस्टाइल, अध्यात्म समेत लगभग सभी सेक्शन पर काम किया। हालांकि, मई 2022 से एजुकेशन सेक्शन पर काम कर रहा हूं। खबरों को तुरंत ब्रेक करने का खास हुनर रखता हूं। इसके अलावा स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर अच्छी पकड़ है। साथ ही नये और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने व युवाओं को उनके लक्ष्य के प्रति प्रोत्साहित करना भी मेरे काम का अहम हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स और बोर्ड रिजल्ट, से जुड़ी तमाम खबरों को लोगों तक सबसे पहले पहुंचाने का प्रयास रहता है।और पढ़ें

ऑथर्स कंटेंट

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited