Tata Nexon से इन 5 मामलों में आगे है MG विंडसर, खरीदने से पहले जान लें

जानी मानी भारतीय कंपनी टाटा की कारों को भारत में काफी पसंद किया जाता है। टाटा नैक्सॉन, कंपनी की सबसे पॉपुलर कारों में से एक है और पेट्रोल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी इस SUV का काफी बोलबाला है। दूसरी तरफ हाल ही में लॉन्च हुई MG विंडसर है, जो भारत में लोकप्रिय टाटा नैक्सॉन से मुकाबला करेगी।

Tata Nexon से इन 5 मामलों में आगे है MG विंडसर, खरीदने से पहले जान लें

Tata Nexon: टाटा की कारें भारत में काफी पॉपुलर हैं। पिछले कुछ महीनों के दौरान टाटा की पंच SUV, भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार के रूप में सामने आई है। पंच के साथ ही भारत में टाटा की नैक्सॉन कार भी बहुत ही पॉपुलर है। पेट्रोल वेरिएंट के साथ ही टाटा नैक्सॉन का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी भारत में बहुत पसंद किया जाता है। लेकिन हाल ही में जानी मानी ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी MG ने विंडसर EV लॉन्च की है। भारत में यह इलेक्ट्रिक SUV, टाटा नैक्सॉन से भी मुकाबला करेगी। आज हम आपको 5 ऐसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनमें MG विंडसर, टाटा नैक्सॉन को पीछे छोड़ देती है।

बड़ी स्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम
MG विंडसर में आपको 15.6 इंच की बड़ी टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है। दूसरी तरफ टाटा नैक्सॉन EV में सिर्फ 12.3 इंच की टचस्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
End Of Feed