होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

भारत की सबसे महंगी 400cc बाइक हुई लॉन्च, जानिए क्या है खास?

जापानी बाइक निर्माता कंपनी कावासाकी ने हाल ही में अपनी नई बाइक निन्जा ZX 4RR को भारत में लॉन्च किया है। भारत में लॉन्च होने के बाद यह बाइक देश की सबसे महंगी 400cc बाइक बन चुकी है। यह बाइक निन्जा ZX4R से 61,000 रुए ज्यादा महंगी है। आइये जानते हैं इस बाइक में आपको क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Kawasaki Ninja ZX4RRKawasaki Ninja ZX4RRKawasaki Ninja ZX4RR

भारत की सबसे महंगी 400cc बाइक हुई लॉन्च, जानिए क्या है खास

Kawasaki ZX4RR: भारत में सुपरकारों के साथ-साथ सुपरबाइक्स को भी लोग काफी पसंद करते हैं। खूबसूरत डिजाईन, तेज-तर्रार रफ्तार और इनकी गूंजती हुई आवाज लोगों को बहुत आकर्षित करते हैं। कावासाकी, जापानी बाइक निर्माता कंपनी है और कंपनी की बाइक्स को देश में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अब हाल ही में कंपनी ने अपनी सबसे महंगी 400cc की बाइक भारत में लॉन्च कर दी है। कावासाकी ने अपनी बाइक निन्जा ZX4RR को भारत में लॉन्च कर दिया है। भारत में इस बाइक को 9.10 लाख की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। इससे पहले कंपनी की निन्जा ZX4R भारत में मौजूद थी जिसे 8.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया था। कावासाकी निन्जा ZX4RR, पिछली जनरेशन की निन्जा ZX4R से 61,000 रुपये ज्यादा महंगी है। आइये जानते हैं कि भारत की सबसे महंगी 400cc बाइक में आपको क्या कुछ खास देखने को मिलता है।

डिजाईन और नए फीचर्स

बाइक के डिजाईन को थोडा सा अपग्रेड किया गया है और निन्जा ZX4RR में आपको नई कलर स्कीम भी देखने को मिलती है। भारत में यह बाइक बाहर से पूरी तरह तैयार करके इम्पोर्ट की जाएगी। इतना ही नहीं भारत में यह बाइक लिमिटेड नंबर में ही पेश की जाएगी। बाइक का डिजाईन बहुत हद तक निन्जा ZX4R जैसा ही है। बाइक में 4.3 इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है और साथ ही ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी प्रदान की गई है।

End Of Feed