महिंद्रा ने थार समेत इन कारों की बढ़ाई कीमत, 25000 रुपये तक बढ़ गए दाम

महिंद्रा, भारत की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी है और इसे विशेष रूप से इसकी SUVs के लिए जाना जाता है। महिंद्रा की बोलेरो, स्कॉर्पियो और थार SUVs को भारत में बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। अब हाल ही में महिंद्रा ने थार समेत अपनी कुछ कारों की कीमतों में 25,000 रुपये तक का इजाफा किया है। आइये जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

महिंद्रा ने थार समेत इन कारों की बढ़ाई कीमत, 25000 रुपये तक बढ़ गए दाम

Mahindra SUVs: भारत में SUVs की पसंद में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। महिंद्रा भारतीय कार निर्माता कंपनी है और इसे इसकी दमदार और फीचर लोडेड SUVs के लिए ही जाना जाता है। अब हाल ही में महिंद्रा ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। महिंद्रा ने स्कॉर्पियो N की कीमत में 25,000 रुपये की बढ़ोत्तरी की है। इसके साथ ही महिंद्रा बोलेरो नियो और महिंद्रा थार की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी की गई है।

क्या हैं नई कीमतें?

महिंद्रा बोलेरो नियो की कीमत में 14,000 रुपये तो महिंद्रा थार की कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। इस बढ़ोत्तरी के बाद महिंद्रा स्कॉर्पियो N की शुरुआती कीमत अब 13.85 लाख रुपये हो गई और कार के टॉप मॉडल को खरीदने के लिए आपको 24.54 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। साथ ही महिंद्रा बोलेरो नियो की शुरुआती कीमत अब 9,94,600 रुपये हो गई है जबकि महिंद्रा थार की शुरुआती कीमत अब 11.35 लाख हो गई है।
End Of Feed