Mahindra XUV 3XO Booking: SUV ने की जबरदस्त एंट्री, एक घंटे में ही बुक हुई 50,000 कारें

हाल ही में महिंद्रा ने अपनी नई SUV XUV 3XO को लॉन्च किया था। कार के शानदार फीचर्स की बदौलत लोग बेसब्री से इस कार की बुकिंग की शुरुआत होने का इंतजार कर रहे थे। लोगों की बेसब्री का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बुकिंग की शुरुआत होने के मात्र 60 मिनटों के भीतर ही 50,000 लोग कार को बुक कर चुके थे।

SUV ने की जबरदस्त एंट्री, एक घंटे में ही बुक हुई 50,000 कारें

Mahindra XUV 3XO Booking: अप्रैल के अंत में महिंद्रा ने अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV, XUV 3XO को लॉन्च किया था। कार के शानदार फीचर्स की बदौलत लोग ऐसा आकर्षित हुए कि बेसब्री से इसकी बुकिंग (Mahindra XUV 3XO Booking) की शुरुआत होने का इंतजार करने लगे। अब हाल ही में महिंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया है कि बुकिंग की शुरुआत होने के मात्र 10 मिनटों के भीतर ही 27,000 लोग इस कार को बुक कर चुके थे। इतना ही नहीं महिंद्रा ने यह भी बताया है कि बुकिंग ओपन होने के मात्र 60 मिनटों यानी 1 घंटे के भीतर ही कार को 50,000 लोग बुक कर चुके थे। आपको बता दें कि महिंद्रा XUV 3XO को बुक करने के लिए 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट रखा गया है।

कब शुरू होगी डिलीवरी?
इस उपलब्धि के साथ ही महिंद्रा ने यह जानकारी भी दी है कि 26 मई से XUV 3XO की डिलीवरी शुरू कर दी जायेगी। कंपनी ने यह भी बताया कि XUV 3XO की 10,000 यूनिट्स बनाई जा चुकी हैं। महिंद्रा हर महीने 9000 XUV 3XO बनाएगी। आपको बता दें कि XUV 3XO की शुरुआती कीमत 7.49 लाख रुपये है और इसका टॉप वेरिएंट खरीदने के लिए आपको 15.49 लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। कार को कुल 9 वेरिएंट में पेश किया गया है।
End Of Feed