Mahindra XUV 3XO: शुरू हो गई बुकिंग, मात्र 21000 में कर सकते हैं बुक

हाल ही में महिन्द्रा ने अपनी नई SUV XUV 3XO को लॉन्च किया था। इस कार के लॉन्च होने के बाद से ही लोग बेसब्री से इसकी बुकिंग्स खुलने का इंतजार कर रहे थे। आज आखिरकार महिंद्रा ने लोगों कि ये ख्वाहिश भी पूरी कर दी है। हाल ही में महिंद्रा ने XUV 3XO की आधिकारिक बुकिंग (Mahindra XUV 3XO Booking) शुरू कर दी है। आइये जानते हैं कि कार की डिलीवरी कब से शुरू होने वाली है।

शुरू हो गई बुकिंग, मात्र 21000 में कर सकते हैं बुक

Mahindra XUV 3XO: महिंद्रा ने हाल ही में अपनी नई SUV, XUV 3XO को लॉन्च किया था। इस कार के लॉन्च होने के बाद से ही लोग इसकी बुकिंग्स की शुरुआत होने का इंतजार कर रहे थे। आज आखिरकार कंपनी ने लोगों की ये ख्वाहिश भी पूरी कर ही दी और XUV 3XO की आधिकारिक बुकिंग (Mahindra XUV 3XO Booking) की शुरुआत हो चुकी है। 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ आप कार को बुक कर सकते हैं। कार की डिलीवरी 26 मई से शुरू हो जाएगी। महिंद्रा XUV 3XO को पिछले महीने ही 7.49 लाख की शुरुआती कीमत के साथ भारतीय मार्केट में पेश किया गया था और भारत में यह कार कुल 9 वेरिएंट में उपलब्ध है।

XUV 3XO का दमदार इंजन

महिंद्रा XUV 3XO में आपको 110 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करने वाला 1.2 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 130 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करने वाले एमस्टेलियन T-GDi पेट्रोल इंजन और 115 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करने वाले 1.5 लीटर टर्बो-डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसके साथ ही कार में आपको C शेप वाली नई DRL, C शेप वाली टेललाइट और 17 इंच के एलॉय टायर भी देखने को मिलते हैं।
End Of Feed