होमलाइव टीवीcitiesशहर फोटोजअगली
खबर

बिक्री के मामले में सबसे आगे है ये 7 सीटर SUV, अन्य सभी कारों को पछाड़ा

भारत में SUVs को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है और साथ ही 7 सीटर कारों को भी भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर SUV कौन सी है? आज हम आपको उस कार के बारे में बताने जा रहे हैं जो मई के महीने में भारत में सबसे ज्यादा बिकी है और इसने अन्य 7 सीटर कारों को पीछे छोड़ दिया है।

Most Popular 7 Seater Indian SUVMost Popular 7 Seater Indian SUVMost Popular 7 Seater Indian SUV

बिक्री के मामले में सबसे आगे है ये 7 सीटर SUV, अन्य सभी कारों को पछाड़ा

Most Popular 7 Seater Indian SUV: पिछले कुछ समय के दौरान भारत में SUVs की पसंद में काफी तेजी से इजाफा देखने को मिला है। इसके साथ ही 7 सीटर कारों को पसंद करने वाले लोगों की तादाद भी काफी तेजी से बढ़ी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की सबसे पॉपुलर 7 सीटर SUV कौन सी है? आज हम आपको एक ऐसी 7 सीटर SUV के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मई के महीने में अन्य सभी 7 सीटर कारों को पछाड़कर बिक्री के मामले में काफी आगे रही है। हम यहां महिंद्रा की स्कॉर्पियो SUV के बारे में बात कर रहे हैं।

मई में स्कॉर्पियो की बिक्री

इंडिया टुडे में छपी एक खबर के अनुसार मई 2024 में महिंद्रा ने कुल 13,717 स्कॉर्पियो कारें बेचीं थीं। हालांकि यह संख्या काफी ज्यादा है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि अप्रैल 2024 में कंपनी ने स्कॉर्पियो की 14,807 यूनिट्स बेचीं थीं और इस तरह मई के महीने में स्कॉर्पियो की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। ध्यान रहे यहां स्कॉर्पियो ब्रैंड की बात की जा रही है, जिसमें स्कॉर्पियो क्लासिक के साथ-साथ स्कॉर्पियो N कार भी मौजूद है।

End Of Feed