Himalayan 450: रॉयल एनफील्ड हिमालयन से पंगा लेने, इटली से आ सकती है ये बाइक

भारत में एडवेंचर बाइक्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 एंट्री लेवल एडवेंचर बाइक है जो भारत में काफी पॉपुलर है। हिमालयन को चुनौती देने ‘मैक्बर मोंटाना XR5 510’ आ रही है। मैक्बर एक काफी पॉपुलर इटैलियन ब्रैंड है जो विशेष रूप से एडवेंचर बाइक्स ही बनाता है। आइये जानते हैं इस बाइक के खास फीचर्स।

रॉयल एनफील्ड हिमालयन से पंगा लेने, इटली से आ सकती है ये बाइक

Himalayan 450: भारत में एडवेंचर बाइक्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। रॉयल एनफील्ड हिमालयन 450 एंट्री लेवल एडवेंचर बाइक है जो भारत में काफी पॉपुलर है। लेकिन अब इटली से रॉयल एनफील्ड हिमालयन को चुनौती देने ‘मैक्बर मोंटाना XR5 510’ आ रही है। मैक्बर एक काफी पॉपुलर इटैलियन ब्रैंड है जो विशेष रूप से एडवेंचर बाइक्स ही बनाता है। पिछले 50 साल से यह कंपनी विशेष रूप से एडवेंचर बाइक्स ही बना रही है लेकिन ज्यादातर लोग इस कंपनी का नाम नहीं जानते हैं। आज हम हिमालयन का मुकाबला करने आ रही इस बाइक के खास फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

दमदार इंजन
इस बाइक में 498cc का लिक्विड कूल्ड ट्विन सिलेंडर इंजन लगा है। यह बाइक 47PS की ताकत और 45nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट कर सकती है। यह बाइक 178 किलोग्राम की है और इसकी सीट की हाइट 813mm है। इतना ही नहीं इस बाइक के साथ आपको 211mm का जबरदस्त ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलता है। दूसरी तरफ हिमालयन 450 सिर्फ 40 हॉर्सपावर की ताकत ही जनरेट करती है और इसका वजन भी 196 किलोग्राम है।
End Of Feed