अर्जुन हैं दुनिया के सबसे युवा कारोबारी, रतन टाटा भी मुरीद, एक प्रॉब्लम से बना दिया 500 करोड़ का कारोबार

Generic Aadhaar CEO Arjun Deshpande : जेनेरिक आधार की वेबसाइट के अनुसार कंपनी के फाउंडर और सीईओ अर्जुन दुनिया भर में सबसे युवा उद्यमी हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में जेनेरिक आधार की शुरुआत की थी। उनकी कंपनी सस्ती दवाएं मुहैया कराती है।

जेनेरिक आधार के सीईओ अर्जुन देशपांडे

मुख्य बातें
  • दुनिया के सबसे युवा उद्यमी अर्जुन देशपांडे
  • 16 साल की आयु में बनाई कंपनी
  • कंपनी की वैल्यू है 500 करोड़

Generic Aadhaar CEO Arjun Deshpande : कभी-कभी बिजनेस के लिए आइडिया किसी समस्या से आता है। होता यह है कि बहुत से लोग समस्या को इग्नोर कर देते हैं, मगर कुछ इसे सुलझाने के लिए प्रयास करते हैं। इसी प्रयास में उन्हें बढ़िया बिजनेस आइडिया मिल जाता है। कुछ ऐसा ही किया अर्जुन देशपांडे (Arjun Deshpande) ने। अर्जुन ने देखा कि लोगों के सामने महंगी दवाओं की समस्या आती है। इसी को दूर करने के लिए उन्होंने जेनेरिक आधार (Generic Aadhaar) नाम से कंपनी शुरू की, जिसकी वैल्यूएशन 500 करोड़ रु है। उन्हें अपने बिजनेस के लिए दिग्गज कारोबारी रतन टाटा (Ratan Tata) का भी साथ मिला।
संबंधित खबरें
संबंधित खबरें

दुनिया के सबसे युवा उद्यमी

जेनेरिक आधार की वेबसाइट के अनुसार कंपनी के फाउंडर और सीईओ अर्जुन दुनिया भर में सबसे युवा उद्यमी हैं। उन्होंने 16 साल की उम्र में जेनेरिक आधार की शुरुआत की थी। उनकी कंपनी सस्ती दवाएं मुहैया कराती है।
संबंधित खबरें
End Of Feed