Bank Holiday: आज बुधवार और कल गुरुवार को इन राज्यों बंद रहेंगे बैंक, जानें क्यों दी गई छुट्टी

Bank Holiday: कुछ राज्यों में 16 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को बैंकों बंद रहेंगे। लक्ष्मी पूजा और महर्षि वाल्मीकि जयंती या कटि बिहू जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। जानिए RBI ने कहां-कहां छुट्टी दी है।

Bank Holiday

बैंकों में दो दिन है छुट्टी

Bank Holiday: कुछ राज्यों में आज (बुधवार) और कल (गुरुवार) बैंक बंद रहेंगे। 16 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को बैंकों में दो दिन की छुट्टी रहेगी हालांकि सभी बैंक बंद नहीं रहेंगे। बैंक की छुट्टियां RBI द्वारा तय की जाती हैं लेकिन वे हर राज्य में अलग-अलग होती हैं। कुछ राज्यों में लक्ष्मी पूजा और महर्षि वाल्मीकि जयंती या कटि बिहू जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। इस वजह इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। लक्ष्मी पूजा त्योहार के कारण बुधवार 16 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे। लेकिन अगरतला और कोलकाता जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे। बाकी अन्य शहरों में बैंक खुले रहेंगे। उसी तरह महर्षि वाल्मीकि जयंती और काटि बिहू के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

16 अक्तूबर यहां बंद रहेंगे बैंक

16 अक्टूबर 2024 को पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। इस दिन कोलकाता में लक्ष्मी पूजा होती है। यह पर्व खासकर बंगाल में मनाया जाता है। यह त्योहार देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। जो धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी मानी जाती हैं। दुर्गा पूजा के चंद दिनों बाद इस पर्व पर लोग अपने घरों, दुकानों और बिजनेस प्लेस को सजाते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। विकिपीडिया के अनुसार, इस दिन, राधा कृष्ण, शिव पार्वती और लक्ष्मी नारायण जैसे कई हिंदू दिव्य जोड़ों की चंद्र देवता के साथ पूजा की जाती है, और उन्हें फूल और खीर (चावल और दूध से बनी मीठी डिश) अर्पित की जाती है।

17 अक्तूबर को यहां बंद रहेंगे बैंक

गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती और काटि बिहू के कारण बैंक बंद रहेंगे। बेंगलुरु, गुवाहाटी और शिमला में बैंक बंद रहेंगे। परगट दिवस या वाल्मीकि जयंती एक वार्षिक भारतीय त्योहार है जिसे विशेष रूप से बाल्मीकि धार्मिक समूह द्वारा प्राचीन भारतीय कवि और दार्शनिक वाल्मीकि के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे करीब 500 ईसा पूर्व रहते थे। विकिपीडिया के अनुसार, त्योहार की तारीख भारतीय चंद्र कैलेंडर द्वारा निर्धारित की जाती है, और यह अश्विन महीने की पूर्णिमा (पूर्णिमा) पर पड़ती है, आमतौर पर सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में।

बैंकों में तीन कैटेगरी में होती है छुट्टी

RBI की छुट्टियों को तीन कैटेगेरी में विभाजित किया गया है जैसे नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टी, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे के तहत छुट्टी; और बैंकों के खाते बंद करने की छुट्टियां। भारत में 2024 में बैंक की छुट्टियां, राज्य-दर-राज्य और शहर-दर-शहर अलग-अलग होती हैं। हालांकि आम तौर पर, बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। पांच शनिवार वाले महीने का पांचवां शनिवार बैंकों के लिए वर्किंग डे होता है। पहले बैंक केवल शनिवार को आधे दिन के लिए खुलते थे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह अगस्त 2017 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। यहां वे असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। वह बिजनेस टीम में ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited