Bank Holiday: आज बुधवार और कल गुरुवार को इन राज्यों बंद रहेंगे बैंक, जानें क्यों दी गई छुट्टी

Bank Holiday: कुछ राज्यों में 16 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को बैंकों बंद रहेंगे। लक्ष्मी पूजा और महर्षि वाल्मीकि जयंती या कटि बिहू जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। जानिए RBI ने कहां-कहां छुट्टी दी है।

बैंकों में दो दिन है छुट्टी

Bank Holiday: कुछ राज्यों में आज (बुधवार) और कल (गुरुवार) बैंक बंद रहेंगे। 16 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को बैंकों में दो दिन की छुट्टी रहेगी हालांकि सभी बैंक बंद नहीं रहेंगे। बैंक की छुट्टियां RBI द्वारा तय की जाती हैं लेकिन वे हर राज्य में अलग-अलग होती हैं। कुछ राज्यों में लक्ष्मी पूजा और महर्षि वाल्मीकि जयंती या कटि बिहू जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। इस वजह इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। लक्ष्मी पूजा त्योहार के कारण बुधवार 16 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे। लेकिन अगरतला और कोलकाता जैसे शहरों में बैंक बंद रहेंगे। बाकी अन्य शहरों में बैंक खुले रहेंगे। उसी तरह महर्षि वाल्मीकि जयंती और काटि बिहू के कारण कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

16 अक्तूबर यहां बंद रहेंगे बैंक

16 अक्टूबर 2024 को पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा के सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। इस दिन कोलकाता में लक्ष्मी पूजा होती है। यह पर्व खासकर बंगाल में मनाया जाता है। यह त्योहार देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है। जो धन, समृद्धि और सौभाग्य की देवी मानी जाती हैं। दुर्गा पूजा के चंद दिनों बाद इस पर्व पर लोग अपने घरों, दुकानों और बिजनेस प्लेस को सजाते हैं और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। विकिपीडिया के अनुसार, इस दिन, राधा कृष्ण, शिव पार्वती और लक्ष्मी नारायण जैसे कई हिंदू दिव्य जोड़ों की चंद्र देवता के साथ पूजा की जाती है, और उन्हें फूल और खीर (चावल और दूध से बनी मीठी डिश) अर्पित की जाती है।

17 अक्तूबर को यहां बंद रहेंगे बैंक

गुरुवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती और काटि बिहू के कारण बैंक बंद रहेंगे। बेंगलुरु, गुवाहाटी और शिमला में बैंक बंद रहेंगे। परगट दिवस या वाल्मीकि जयंती एक वार्षिक भारतीय त्योहार है जिसे विशेष रूप से बाल्मीकि धार्मिक समूह द्वारा प्राचीन भारतीय कवि और दार्शनिक वाल्मीकि के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे करीब 500 ईसा पूर्व रहते थे। विकिपीडिया के अनुसार, त्योहार की तारीख भारतीय चंद्र कैलेंडर द्वारा निर्धारित की जाती है, और यह अश्विन महीने की पूर्णिमा (पूर्णिमा) पर पड़ती है, आमतौर पर सितंबर के अंत या अक्टूबर की शुरुआत में।
End Of Feed